Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘सड़क बनेगी या सांस थमेगी’, रोड की मांग को लेकर युवक की सांसद कार्यालय तक दंडवत यात्रा, अन्न-जल त्यागा

Morena News : मुरैना के अंबाह में जर्जर जोहां-श्यामपुर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर युवक ने अन्न-जल त्यागकर सांसद कार्यालय तक दंडवत यात्रा शुरू की। ग्रामीण भी आंदोलन के समर्थन में उतर आए हैं।

  • Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 08, 2026 | 03:18 PM

युवक की दंडवत यात्रा (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Morena Road Protest: मुरैना जिले की अंबाह विधानसभा में सड़क निर्माण की मांग को लेकर एक युवक का अनोखा विरोध प्रदर्शन पूरे चंबल अंचल में चर्चा का विषय बन गया है। वर्षों से जर्जर पड़े जोहां-श्यामपुर मार्ग के निर्माण की मांग करते हुए युवक ने अन्न-जल त्याग दिया और दंडवत यात्रा करते हुए सांसद कार्यालय की ओर कूच कर दिया। युवक का कहना है कि जब तक सड़क निर्माण का ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक उसका आंदोलन जारी रहेगा।

जानकारी के अनुसार, अंबाह विधानसभा क्षेत्र के जोहां-श्यामपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान नवनीत सिंह तोमर ने सुबह करीब छह बजे अपने गांव से दंडवत यात्रा शुरू की। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण को लेकर पंचायत, जनसुनवाई, सरपंच, जनप्रतिनिधियों और सांसद तक कई बार आवेदन और शिकायतें दी गईं, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। लगातार अनदेखी से परेशान होकर उन्होंने यह अनोखा आंदोलन शुरू किया।

लंबे समय से जर्जर और कच्चा पड़ा है रोड

ग्रामीणों के मुताबिक जोहां-श्यामपुर मार्ग लंबे समय से जर्जर और कच्चा पड़ा हुआ है। बरसात के मौसम में सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सड़क खराब होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती, जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा स्कूल वाहनों ने भी गांव में आना लगभग बंद कर दिया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

सम्बंधित ख़बरें

MP कैबिनेट के बड़े फैसले: सरदार सरोवर समझौते से लेकर स्कूटी योजना और नए डेटा सेंटर तक कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल में युवती पर अश्लील टिप्पणी करने वाला मनचला गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने निकाला जुलूस

Chhatarpur News: दहेज प्रताड़ना के बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

MP में कंसल्टेंट्स के भरोसे हो रहा शहरों का विकास, अधिकारियों से ज्यादा सलाहकारों की संख्या पर उठे सव

परिजनों ने की समझाने की कोशिश

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या केवल आवागमन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जिंदगी पर भी गंभीर असर डाल रही है। दंडवत यात्रा के दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने नवनीत सिंह तोमर को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला दोहराया।

चुनावी वादे के बाद नहीं दिया ध्यान

नवनीत का कहना है कि चुनाव के दौरान सड़क निर्माण के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद कोई भी जनप्रतिनिधि इस समस्या की ओर ध्यान देने नहीं आया। उनका कहना है कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क निर्माण शुरू होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें : MP में कंसल्टेंट्स के भरोसे हो रहा शहरों का विकास, अधिकारियों से ज्यादा सलाहकारों की संख्या पर उठे सव

नवनीत को मिला ग्रामीणों का समर्थन

युवक के इस आंदोलन को क्षेत्र के ग्रामीणों का भी समर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग सड़क निर्माण की मांग को लेकर उसके साथ खड़े नजर आ रहे हैं। पूरे इलाके में इस विरोध प्रदर्शन की चर्चा तेज हो गई है और लोग प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं। देखना होगा कि इस अनोखे विरोध के बाद वर्षों से उपेक्षित जोहां-श्यामपुर मार्ग का निर्माण शुरू होता है या ग्रामीणों का इंतजार अभी और लंबा खिंचता है।

Morena road protest youth dandvat yatra demanding johan shyampur road construction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 03:18 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News
  • Morena News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.