MP कैबिनेट के बड़े फैसले: सरदार सरोवर समझौते से लेकर स्कूटी योजना और नए डेटा सेंटर तक कई प्रस्तावों को मंजूरी
MP Cabinet Meeting : मध्य प्रदेश कैबिनेट ने सरदार सरोवर समझौता, स्कूटी योजना, नमो हरित योजना, 800 करोड़ के डेटा सेंटर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती और स्वामित्व योजना समेत कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
मोहन कैबिनेट (फोटो सोर्स- नवभारत)
Mohan Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने वर्षों से लंबित अंतर्राज्यीय विवादों के समाधान, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, उद्योग, आईटी, पर्यावरण और ग्रामीण विकास से जुड़े कई अहम निर्णय लिए हैं।
कैबिनेट ने गुजरात के साथ सरदार सरोवर परियोजना से जुड़े लंबे समय से लंबित विवाद के समाधान को मंजूरी दी। मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि 30-40 वर्षों से लंबित इस मामले में समझौते के तहत परियोजना से जुड़े कुल व्यय का 75 प्रतिशत हिस्सा गुजरात सरकार वहन करेगी, जबकि मध्य प्रदेश सरकार समझौते के अनुसार गुजरात को 217 करोड़ रुपये देगी। सरकार का कहना है कि इससे दोनों राज्यों के बीच विकास कार्यों को गति मिलेगी।
ज्ञान भारतम योजना में मध्य प्रदेश देश में अव्वल
केंद्र सरकार की ‘ज्ञान भारतम योजना’ के तहत पांडुलिपियों के संकलन, डिजिटलीकरण और संरक्षण में मध्य प्रदेश देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। अब तक 34 लाख से अधिक पंजीयन किए जा चुके हैं, जिनमें 12 लाख पांडुलिपियों का सत्यापन पूरा हो चुका है। टीकमगढ़ से 10 फीट लंबा जम्बूद्वीप का मानचित्र और बुरहानपुर से 220 वर्ष पुरानी हस्तलिखित श्रीमद्भागवत कथा जैसी दुर्लभ धरोहरें भी मिली हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल में युवती पर अश्लील टिप्पणी करने वाला मनचला गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने निकाला जुलूस
Chhatarpur News: दहेज प्रताड़ना के बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
MP में कंसल्टेंट्स के भरोसे हो रहा शहरों का विकास, अधिकारियों से ज्यादा सलाहकारों की संख्या पर उठे सव
राजगढ़ के भियापुरा गांव में पसरा मातम: सड़क हादसे में उजड़ गया पूरा परिवार, एक साथ उठीं चार अर्थियां
खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि
जापान में आयोजित अंडर-18 पुरुष और महिला हॉकी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर कैबिनेट ने स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है। भोपाल में लगभग 76 एकड़ क्षेत्र में सतगढ़ी इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही करीब 24 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा। सरकार का कहना है कि इससे निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
स्वामित्व योजना में बड़ी राहत
कैबिनेट ने स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को बड़ी राहत देते हुए पंचायत क्षेत्रों में संपत्ति पंजीयन पर स्टाम्प शुल्क के अलावा लगने वाले पंचायत कर और उपकर में भी छूट देने का फैसला किया है। इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 48 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकार ने निर्णय लिया है कि अब आईटी पार्कों में जमीन का आवंटन उद्योग विभाग औद्योगिक नीति के तहत करेगा। इसके अलावा राज्य में लगभग 800 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती
प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सीधी भर्ती की जाएगी। नियुक्त डॉक्टरों का तीन वर्षों तक तबादला नहीं किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सकें। कैबिनेट ने स्कूटी योजना को अगले पांच वर्षों के लिए 495 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी। वहीं नगरीय विकास विभाग के तहत ‘नमो हरित योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक नगर में ‘नगर वन’ विकसित किए जाएंगे और अगले पांच वर्षों के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
ये भी पढ़ें : Chhatarpur News: दहेज प्रताड़ना के बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
उज्जैन वेधशाला के उन्नयन को मंजूरी
मोहन कैबिनेट ने उज्जैन के डोंगला स्थित वैदिक वेधशाला के उन्नयन और संचालन की निरंतरता के लिए 49 करोड़ रुपये की मंजूरी भी दी है। मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि नए वक्फ कानून के अनुरूप बोर्ड का गठन करने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। नए प्रावधानों के तहत वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है।
