-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Madhya Pradesh Bans Coldrif Nextro Ds Cough Syrup After 9 Children Death In Chhindwara
मौत की दवाई पर MP में बैन, 9 मासूमों को हमेशा के लिए सुलाने वाली दवा पर CM ने कसा शिकंजा
- Written By: सौरभ शर्मा
Madhya Pradesh में 9 बच्चों को हमेशा के लिए सुलाने वाली जहरीली कोल्ड्रिफ और नेक्स्ट्रो-डीएस सिरप को प्रतिबंधित कर दिया गया है। राज्य के CM Mohan Yadav ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

कोल्ड्रिफ और नेक्स्ट्रो-डीएस सिरप एमपी में बैन (फोटो- सोशल मीडिया)
Cough Syrup Ban in MP: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में 9 बच्चों की किडनी फेल होने से हुई दर्दनाक मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इन सभी बच्चों को स्थानीय डॉक्टर की सलाह पर कोल्ड्रिफ और नेक्स्ट्रो-डीएस नाम का कफ सिरप दिया गया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस हृदय विदारक घटना के बाद हड़कंप मच गया है और मामले की जांच के लिए तीन अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं। यह घटना हर उस माता-पिता के लिए एक चेतावनी है जो बिना सोचे-समझे अपने बच्चों को दवा देते हैं।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तमिलनाडु के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार ने भी तत्काल प्रभाव से कोल्ड्रिफ और नेक्स्ट्रो-डीएस सिरप पर प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि इस सिरप को बनाने वाली कंपनी के सभी उत्पादों की बिक्री पर भी पूरे प्रदेश में रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने तमिलनाडु सरकार से जांच के लिए कहा था, जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद यह कठोर कदम उठाया गया है।
छिंदवाड़ा में Coldrif सिरप के कारण हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस सिरप की बिक्री को पूरे मध्यप्रदेश में बैन कर दिया है। सिरप को बनाने वाली कंपनी के अन्य प्रोडक्ट की बिक्री पर भी बैन लगाया जा रहा है। सिरप बनाने वाली फैक्ट्री कांचीपुरम में है, इसलिए घटना के संज्ञान में… — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 4, 2025
चेतावनी के बावजूद डॉक्टरों ने लिखी दवा
इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने दिसंबर 2023 में ही सभी राज्यों को पत्र लिखकर चेतावनी दी थी। इस चेतावनी में साफ कहा गया था कि इस फॉर्मूले की दवा चार साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं दी जानी चाहिए। इसके बावजूद छिंदवाड़ा में डॉक्टरों ने इस सलाह को नजरअंदाज किया। जिन 9 मासूमों की मौत हुई, उनमें से 7 बच्चों की उम्र चार साल से भी कम थी, जबकि दो बच्चे पांच साल के थे। यह एक बड़ी लापरवाही की ओर इशारा करता है।
यह भी पढ़ें: मोहम्मद-महादेव ध्यान भटकाने के लिए, ‘I Love Mahadev’ पर भड़के शंकराचार्य, पूजा के विषय में लव नहीं
सम्बंधित ख़बरें
बुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
अल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
MP में ई-अटेंडेंस पर घमासान: उदय प्रताप सिंह के बाद बहस तेज, शिक्षक संगठनों ने रखा अपना पक्ष
जबलपुर: मोबाइल गुमने पर हुआ विवाद, बीच सड़क पर युवकों ने दो छात्रों को जमकर पीटा; चाकू मारकर किया घायल
कई टीमों की जांच, रिपोर्ट का इंतजार
बच्चों की मौत का असली कारण क्या है, यह जानने के लिए केंद्र से लेकर राज्य स्तर तक की कई टीमें जांच में जुटी हैं। दिल्ली से CDSCO की टीम मैन्युफैक्चरिंग की जांच कर रही है, वहीं राज्य ड्रग कंट्रोलर की एक अलग टीम भी काम कर रही है जो 7 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। शुरुआती जांच में कुछ सैंपलों में डाईएथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) जैसे खतरनाक केमिकल नहीं मिले हैं, लेकिन जिन दो मुख्य सिरप (कोल्ड्रिफ और नेक्सा-डीएस) पर शक है, उनकी फाइनल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। अधिकारी इस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।
Madhya pradesh bans coldrif nextro ds cough syrup after 9 children death in chhindwara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
YouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब Live Stream से होगी ज्यादा कमाई, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम
Jul 09, 2026 | 04:07 AMAaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM












