लखनऊ में तिरंगा यात्रा का भव्य आगाज, सीएम योगी ने भरी हुंकार, कहा- भारत के युवा ऊर्जा का प्रतीक
Tiranga Yatra Lucknow: लखनऊ में 'तिरंगा यात्रा' का भव्य आगाज़! सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि भारत के युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति और ऊर्जा के प्रतीक हैं।
- Written By: अनन्या तिवारी
साएम योगी सेल्फी लेते हुए (सोर्स-सोशल मीडिया)
CM Yogi Adityanath Tiranga Yatra In Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देशभक्ति का एक अनूठा सैलाब देखने को मिला जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान के तहत आयोजित भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में न केवल भाजपा के दिग्गज नेता शामिल हुए, बल्कि युवाओं के जोश ने इस पूरी यात्रा को एक नई ऊर्जा प्रदान की। मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
राष्ट्र के प्रतीकों का अपमान करने वालों को कड़ी चेतावनी
तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा का संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हमारा तिरंगा भारत की ‘आन-बान और शान’ के साथ-साथ हमारी सादगी, विकास और समृद्ध विरासत का प्रतीक है। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस निर्णय की सराहना की जिसमें राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का अपमान करने वालों को संगीन अपराधियों की श्रेणी में रखने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कड़े लहजे में कहा, “अब यह नहीं चल सकता कि लोग रहेंगे भारत में, लेकिन भारत के प्रतीकों और महापुरुषों का अपमान करेंगे”।
वंदे मातरम के 150 वर्ष
यह वर्ष राष्ट्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने का उपलक्ष्य है। सीएम योगी ने बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरे देश में वंदे मातरम का गान किया जा रहा है, जो देशवासियों के भीतर राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ कर रहा है। यह यात्रा इसी गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बनी है।
सम्बंधित ख़बरें
PHOTOS: 1000 में सिर्फ 12 युवाओं को पक्की नौकरी…प्रयागराज में बोले राहुल गांधी; देखें संगम नगरी से तस्वीरें
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
70 साल तक बेबस रही शहीद की धरती, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द
कांवड़ियों के लिए विवाह जैसा मेन्यू तैयार; देसी से चाइनीज तक व्यंजन, हाईटेक मशीनों से बन रहीं हजारों रोटियां
युवा शक्ति को मिला नया मंच
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के युवाओं को देश की सबसे बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि हमारा युवा न केवल प्रतिभाशाली है, बल्कि उसमें हर चुनौती का सामना करने का सामर्थ्य भी है। ‘तिरंगा यात्रा’ के माध्यम से भाजपा युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान कर रही है जहाँ वे अपने नियमित पाठ्यक्रम के साथ-साथ देश और समाज की चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार हो सकें। दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल द्वारा शुरू की गई यह यात्रा युवा ऊर्जा को सही दिशा देने का काम कर रही है।
यह भी पढ़ें परिसीमन पर आर-पार! सीएम विजय का केंद्र को कड़ा संदेश, बैठक से DMK ने बनाई दूरी, जानें क्या है पूरा विवाद
तिरंगे की ‘जादुई शक्ति’ और 140 करोड़ भारतीयों की धड़कन
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने तिरंगे के प्रति देशवासियों के भावनात्मक जुड़ाव को बड़े ही मार्मिक ढंग से व्यक्त किया। उन्होंने सवाल किया कि इस तिरंगे में ऐसी कौन सी जादुई शक्ति है जिसे देख कर हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है? उन्होंने कहा कि यही वह तिरंगा है जिसकी रक्षा के लिए सीमा पर जवान अपना बलिदान दे देते हैं और खेल के मैदान में इसे लहराते देख खिलाड़ियों में असंभव को संभव करने की शक्ति आ जाती है। पंकज चौधरी के अनुसार, यह तिरंगा केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के धड़कते हुए दिलों की सामूहिक ऊर्जा है।
इस तिरंगा यात्रा ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि राष्ट्रवाद की भावना उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में रची-बसी है और युवाओं के नेतृत्व में देश एक नई ऊंचाई की ओर अग्रसर है।
