-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Khargones Famous Saint Siyaram Baba Passed Away Today 11 December Last Rites To Be Held This Evening
खरगोन के प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा का 110 साल की उम्र में निधन, आज शाम अंतिम संस्कार, जानें तप-त्याग से भरपूर उनकी कहानी
- Written By: राहुल गोस्वामी
मध्यप्रदेश के खरगोन के संत सियाराम बाबा का आज सुबह मोक्षदा एकादशी के दिन निधन हो गया है। 110 वर्ष की आयु में उन्होंने आज सुबह 6:10 बजे अंतिम सांस ली।

संत सियाराम बाबा
खरगोन: पूरे भारत में अपने तप और त्याग के लिए प्रसिद्ध मध्यप्रदेश के खरगोन के संत सियाराम बाबा का आज यानी 11 दिसंबर बुधवार को सुबह मोक्षदा एकादशी के दिन निधन हो गया है। खबर है कि 110 वर्ष की आयु में उन्होंने आज सुबह 6:10 बजे अंतिम सांस ली।
बताया जा रहा है कि, बाबा पिछले 10 दिनों से निमोनिया से पीड़ित थे। वहीं इंदौर के डॉक्टरों ने भी उनका इलाज किया था। मूलतः गुजरात के बाबा यहां कई सालों से नर्मदा भक्ति कर रहे थे। उनके निधन का खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। वहीं आज बुधवार शाम 4 बजे नर्मदा नदी के किनारे भटयान आश्रम क्षेत्र में उनकी अंत्येष्टि होगी। अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल हो सकते हैं।
निमाड़ और देशभर में अटूट आस्था के केंद्र रहे 110 वर्षीय सियाराम बाबा ने आज गुरुवार सुबह देह त्याग दी। बाबा के यूं चले जाने से देशभर के श्रद्धालुओं में निराशा, शोक। pic.twitter.com/du6hLUSkVv — Umesh Rewaliya (@RewaliyaUmesh) December 11, 2024
बाबा के चरणों में कोटि-कोटि नमन 🙏 परम पूज्य श्री सियाराम बाबा जी ने जीवन पर्यंत रामायण का पाठ करते हुए समाज को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया तथा उनका सम्पूर्ण जीवन मानवता, धर्म और नर्मदा मैया की सेवा में समर्पित रहा। उनके सान्निध्य में शांति, दिव्यता और सकारात्मक ऊर्जा का… pic.twitter.com/S4A5d6IjRK — Gajendra Singh Patel (@gajendra4bjp) December 11, 2024
जानकारी दें कि, खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा प्रतिदिन वीडियो कॉल के माध्यम से चिकित्सकों और आश्रम के सेवादारों से संत के स्वास्थ्य संबंधी अपडेट ले रहे थे। वहीं बीते सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा कांग्रेस नेता अरुण यादव ने भी संत सियाराम बाबा के दर्शन कर किए थे।
Siyaram baba is a guru/monk. He is allegedly 188 years old claimed by his followers but official estimations are around 110 to 120. He has received millions of Indian Rupees in donations but he gave it all away since he just gets what he needs to eat from his followers pic.twitter.com/EluD66IoOy — Manju 💛❤🇮🇳🚩 (@Manjuma51153064) December 9, 2024
कौन थे संत सियाराम बाबा
खबरों की मानें तो सियाराम बाबा ने साल 1933 से नर्मदा नदी के किनारे तपस्या शुरू की थी। उन्होंने यहां 10 वर्षों तक खड़े रहकर मौन तपस्या की और समाज के बीच अपनी विशेष पहचान बनाई थी। हालांकि बाबा का असली नाम आज भी किसी को नहीं पता। उनके अनुयायियों की मानें तो पहली बार उनके मुख से “सियाराम” शब्द निकला, जिसके बाद से उन्हें संत सियाराम बाबा के नाम से जाना जाने लगा। बाबा ने 7 दशक तक लगातार रामचरितमानस का पाठ किया और श्रीराम धुन का संचालन करवाया था।
हमेशा लंगोट में ही रहे बाबा
अनुयायियों की मानें तो, सियाराम बाबा अपनी दिनचर्या में लगातार रामायण पाठ ही किया करते थे। भक्तों का यह भी कहना है कि, वे 21 घंटों तक रामायण का पाठ करते थे। 95 साल की आयु में भी उन्हें चश्मा भी नहीं लगा था। भक्तों ने सियाराम बाबा को हमेशा लंगोट में ही देखा है। सर्दी, गर्मी या बरसात वे लंगोट के अलावा कोई कपड़े भी नहीं पहनते थे।
सम्बंधित ख़बरें
रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
शहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Khargones famous saint siyaram baba passed away today 11 december last rites to be held this evening
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Jul 11, 2026 | 04:51 AMAaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM










