खरगोन में बाजार से खरीदी खुली हल्दी ने ली राखी की जान, 15 और लोगों को लगी थी वही हल्दी, जांच रिपोर्ट का इंतजार
Khargone News: खरगोन में हल्दी की रस्म के बाद दुल्हन राखी की तबीयत बिगड़ने और फिर मौत होने का मामला सामने आया है। हल्दी के सैंपल भोपाल भेजे हैं जिससे पता चल सके कि यह कोई मिलावट थी या गंभीर एलर्जी।
- Written By: सजल रघुवंशी
राखी की हल्दी की वजह से गई जान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Khargone Bride Death Turmeric Reaction: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में दुल्हन को वैवाहिक रस्म के दौरान लगाई गई हल्दी से रिएक्शन हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने हल्दी के सैंपल लिए हैं और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, खरगोन के कसरावद में रहने वाली राखी की अप्रैल महीने में शादी थी।
उसी दौरान वैवाहिक रस्मों के दौरान हल्दी का कार्यक्रम हुआ। हल्दी लगाई जाने के बाद राखी के शरीर पर लाल दाग पड़ गए और उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई।
इलाज के लिए खरगोन के अस्पताल लागा गाय था
राखी को उपचार के लिए मध्य प्रदेश के खरगोन के अस्पताल लाया गया, जहां से उसे इंदौर के लिए रेफर कर दिया गया। बाद में उसकी मौत हो गई। मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीएस चौहान का कहना है कि राखी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था और बेहतर उपचार के लिए इंदौर के एम. वाई. अस्पताल भेजा गया था, मगर परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल ले गए।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में भी भरें जायेंगे सड़कों के गड्ढे: नई रोड रिपेयर तकनीक का लाइव ट्रायल, 3 घंटे में सड़क होगी चालू
इंदौर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, आरोपी के ठिकाने से ड्रग्स, कैश और कारतूस बरामद
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार; ‘सुमन पंचायत’ योजना का शुभारंभ और AMR एक्शन प्लान लागू
दुल्हन के अलावा और लोगों ने भी लगवाई थी हल्दी
निजी चिकित्सालय के चिकित्सकों ने भी उन्हें एम वाय अस्पताल ले जाने की सलाह दी लेकिन उसकी मौत हो गई और फिर वापस खरगोन लेकर आए। उन्होंने आगे बताया कि दुल्हन के साथ और भी 15-20 लोगों ने हल्दी लगवाई थी, मगर किसी को कुछ नहीं हुआ। हल्दी के सैंपल लिए गए हैं और जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रयोगशाला की रिपोर्ट का इंतजार है।
अचानक बिगड़ गई थी राखी की तबीयत
परिवार वालों ने शादी की रस्मों के लिए स्थानीय बाजार से खुली हल्दी और चिकसा खरीदा था। यही हल्दी राखी समेत करीब 15 महिलाओं को लगाई गई थी। देर रात अचानक राखी की तबीयत बिगड़ने लगी। उसके गले में तेज जलन महसूस हुई, होंठ सूज गए और शरीर पर लाल रंग के चकत्ते उभर आए।
यह भी पढ़ें: MP में बिजली खरीद को लेकर होगी कैबिनेट की मंजूरी, सीएम की अनुमती के बाद लोगू होगी नीति; जानें क्या है नई नीति
हल्दी के लिए गए सैंपल, जांच जारी
फूड सेफ्टी अफसर एच एल अवास्या के मुताबिक, कसरावद सहित कई अन्य स्थानों के भी हल्दी के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है। राजधानी भोपाल की प्रयोगशाला से आने वाली रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
