Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कलेक्टर नहीं मिले तो गाड़ी पर रख दिया ज्ञापन…खंडवा में शिक्षा माफिया के खिलाफ ABVP का हल्ला बोल

ABVP Protest Against Education Mafia: खंडवा में शिक्षा माफिया के खिलाफ ABVP का उग्र प्रदर्शन, कलेक्टर न मिलने पर गाड़ी पर ही रख दिया ज्ञापन, प्रभारी मंत्री से भी की शिकायत।

  • Reported By: नितिन झवर | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 15, 2026 | 10:04 PM

खंडवा में एबीवीपी का प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Khandwa ABVP Protest: खंडवा में शिक्षा व्यवस्था और कथित शिक्षा माफिया के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन और शासन दोनों को चेतावनी दे डाली। पहले परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की, फिर कलेक्टर से मिलने पहुंचे। लेकिन जब कलेक्टर नहीं मिले तो नाराज कार्यकर्ताओं ने उनका ज्ञापन सीधे कलेक्टर की गाड़ी पर रख दिया और विरोध दर्ज कराते हुए लौट गए।

एबीवीपी ने प्रभारी मंत्री को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि शासकीय महाविद्यालय हरसूद के पूर्व प्राचार्य पर करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोप होने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं जिले के एक निजी महाविद्यालय में 20 प्रतिशत फीस वृद्धि और कॉलेज परिसर में होटल संचालन जैसे मामलों को भी गंभीर अनियमितता बताते हुए जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

‘इन मुद्दों को लेकर पहले भी कई बार दे चुके हैं ज्ञापन’

विद्यार्थी परिषद का कहना है कि इन मुद्दों को लेकर पहले भी कई बार ज्ञापन, धरना और प्रदर्शन किए जा चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने हर बार सिर्फ आश्वासन दिया। अब छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

‘आरोप लगाने वालों के मुंह पर करारा तमाचा…’ फर्जी जाति प्रमाण पत्र में मिली क्लीन चिट पर बोली प्रतिमा बागरी

सागर: देवरी नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रिट अपील खारिज

भोपाल में NSUI पदाधिकारी पर दुष्कर्म के आरोप से गरमाई सियासत; ABVP ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर फूंका NSUI का पुतला

इंदौर से अबू धाबी की उड़ान का ऐतिहासिक सफर शुरू; CM मोहन यादव ने यात्रियों को बांटे बोर्डिंग पास

मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के सामने भी मजबूती से उठाया मुद्दा

सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के सामने भी परिषद पदाधिकारियों ने पूरे मामले को मजबूती से रखा और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। मंत्री से मुलाकात के बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां वे कलेक्टर से मिलकर ज्ञापन सौंपना चाहते थे। लेकिन कलेक्टर प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।

एबीवीपी ने कलेक्टर की गाड़ी पर रखा ज्ञापन

इसी बात से नाराज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने कलेक्टर की शासकीय गाड़ी पर ही ज्ञापन रखकर अपना विरोध दर्ज कराया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वापस लौट गए।

यह भी पढ़ें: ‘आरोप लगाने वालों के मुंह पर करारा तमाचा…’ फर्जी जाति प्रमाण पत्र में मिली क्लीन चिट पर बोली प्रतिमा बागरी

परिषद ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही शिक्षा व्यवस्था में फैली कथित अनियमितताओं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो जिलेभर में बड़ा छात्र आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस दौरान एबीवीपी के नगर सह मंत्री तरुण टांक सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Khandwa abvp protest against alleged education mafia memorandum on collectors vehicle

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 10:04 PM

Topics:  

  • Khandwa News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.