Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भोपाल में NSUI पदाधिकारी पर दुष्कर्म के आरोप से गरमाई सियासत; ABVP ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर फूंका NSUI का पुतला

ABVP Burn NSUI Effigy: भोपाल में NSUI जिला महासचिव सुभाष यादव पर दुष्कर्म का केस दर्ज, ABVP ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर फूंका पुतला, तीन अन्य नामों पर कार्रवाई की मांग।

  • Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 15, 2026 | 08:32 PM

एबीवीपी ने भोपाल में किया प्रदर्शन (सोर्स- नवभारत लाइव)

Follow Us
Follow Us:

ABVP Protest In Bhopal: राजधानी भोपाल में एनएसयूआई के एक पदाधिकारी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। मामले के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और एनएसयूआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एनएसयूआई का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। एबीवीपी ने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।

जानकारी के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर एनएसयूआई के जिला महासचिव सुभाष यादव के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एबीवीपी ने लगाए गंभीर आरोपी

एबीवीपी पदाधिकारी बबली शर्मा ने आरोप लगाया कि पीड़िता को बैठक के बहाने एक स्थान पर बुलाया गया, जहां उसके साथ गलत काम किया गया। उन्होंने दावा किया कि जब पीड़िता ने विरोध किया तो उससे कहा गया कि राजनीति में एंट्री ऐसे ही मिलती है। एबीवीपी ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर से अबू धाबी की उड़ान का ऐतिहासिक सफर शुरू; CM मोहन यादव ने यात्रियों को बांटे बोर्डिंग पास

उज्जैन पुलिस की मुहिम रंग लाई, 1000 से ज्यादा लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ; युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

भोपाल डबल मर्डर मिस्ट्री सुलझी, संपत्ति हड़पने के लिए अंधे दंपत्ति की हत्या; दो सगे भाई गिरफ्तार

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल; फायरिंग का है मामला

पीडिता के अनुसार सिर्फ सुभाष यादव के खिलाफ मामला दर्ज

एबीवीपी पदाधिकारी आस्था भदौरिया ने कहा कि पीड़िता के कथन के अनुसार अब तक केवल सुभाष यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जबकि आशुतोष चौकसे, वंश राठी और विदुषी शर्मा के नाम भी सामने आए हैं। उनका आरोप है कि इन लोगों पर अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। एबीवीपी ने मांग की कि जांच में यदि इनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलते हैं तो इन पर भी कानूनी कार्रवाई की जाए।

एबीवीपी ने कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए सवाल

एबीवीपी पदाधिकारी शालिनी वर्मा ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि पीड़िता से मिलकर उसे न्याय दिलाने आगे आएंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह अन्य मामलों में कांग्रेस पीड़ितों के समर्थन में खड़ी होती है, उसी तरह इस मामले में भी उसे अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: इंदौर से अबू धाबी की उड़ान का ऐतिहासिक सफर शुरू; CM मोहन यादव ने यात्रियों को बांटे बोर्डिंग पास

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एबीवीपी लगातार सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है, जबकि पुलिस का कहना है कि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब इस मामले में जांच के नतीजों और पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

Bhopal abvp protests against nsui over allegations against office bearer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 08:32 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.