इंदौर से अबू धाबी की उड़ान का ऐतिहासिक सफर शुरू; CM मोहन यादव ने यात्रियों को बांटे बोर्डिंग पास
Indore To Abu Dhabi Flight: इंदौर से अबू धाबी के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू, सीएम मोहन यादव ने बांटे बोर्डिंग पास, सरकारी सब्सिडी से किराया ₹25,000 से घटकर हुआ ₹12,000।
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: सजल रघुवंशी
CM मोहन यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Abu Dhabi Flight From Indore: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत शुरू की गई इंदौर-अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय उड़ान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पहली उड़ान के यात्रियों को बोर्डिंग पास भी वितरित किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर तेजी से आगे बढ़ता हुआ मेट्रो शहर है और यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार प्रदेश की हवाई और पर्यटन कनेक्टिविटी को मजबूत कर रही है। जबलपुर, भोपाल, रीवा, कोलकाता सहित विभिन्न शहरों के लिए हवाई सेवाओं का विस्तार किया गया है और अब इंदौर से अबू धाबी की सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने से यात्रियों, उद्योग और व्यापार जगत को बड़ा लाभ मिलेगा।
सप्ताह में चार दिन संचालित होगी इंदौर-अबू धाबी उड़ान
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि इंदौर-अबू धाबी उड़ान सप्ताह में चार दिन संचालित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना था कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई जहाज में यात्रा कर सके और प्रदेश सरकार उसी सोच को आगे बढ़ा रही है। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश नागरिक विमानन नीति के तहत सरकार के सहयोग से इस रूट का किराया करीब 25 हजार रुपये से घटकर लगभग 12 हजार रुपये रह गया है।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन पुलिस की मुहिम रंग लाई, 1000 से ज्यादा लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ; युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
भोपाल डबल मर्डर मिस्ट्री सुलझी, संपत्ति हड़पने के लिए अंधे दंपत्ति की हत्या; दो सगे भाई गिरफ्तार
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल; फायरिंग का है मामला
किसानों के लिए योजनाओं की सौगात, बलराम कृषि महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव
राज्य सरकार दे रही प्रति उड़ान 10 लाख रुपये का सहयोग
इस सुविधा के लिए राज्य सरकार प्रति उड़ान 10 लाख रुपये का सहयोग दे रही है, जिससे आम यात्रियों को किफायती दर पर अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा का लाभ मिल सकेगा। इंदौर से अबू धाबी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-247 बुधवार रात 7:50 बजे उड़ान भरेगी।
यह भी पढ़ें: भोपाल डबल मर्डर मिस्ट्री सुलझी, संपत्ति हड़पने के लिए अंधे दंपत्ति की हत्या; दो सगे भाई गिरफ्तार
पहली उड़ान में 81 लोग यात्रा करेंगे
पहली उड़ान में 79 वयस्क और 2 शिशु सहित कुल 81 यात्री यात्रा करेंगे। वहीं, अबू धाबी से इंदौर आने वाली पहली वापसी उड़ान IX-248 गुरुवार तड़के सुबह 3:20 बजे इंदौर पहुंचेगी। इस फ्लाइट में 158 वयस्क और 5 शिशु सहित कुल 163 यात्री आएंगे। इस रूट पर एयरबस A320 विमान का संचालन किया जा रहा है, जिसकी क्षमता 170 यात्रियों की है।
