Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Chhath Puja |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर:ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी से छेड़छाड़, पटवारी ने मोहन सरकार को घेरा, उच्चस्तरीय जांच की मांग

Jitu Patwari: इंदौर में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के दौरान ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी से छेड़छाड़ की घटना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कड़ी निंदा की।

  • By पूजा सिंह
Updated On: Oct 25, 2025 | 09:31 PM

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

State Congress President Jitu Patwari: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में क्रिकेट मैच खेलने के लिए आई ऑस्ट्रेलिया टीम की महिला खिलाड़ी के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना की कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने निंदा की है और उन्होंने इसे राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था का नमूना भी बताया है।

दरअसल, इंदौर में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में भाग लेने आई ऑस्ट्रेलिया टीम की महिला खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। इस घटना के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि इस घटना में एक मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति ने खिलाड़ियों का पीछा किया और एक महिला क्रिकेटर के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की, जो न सिर्फ व्यक्तिगत अपमान है बल्कि पूरे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर करारा प्रहार है। यह घटना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश और भारत की छवि को धूमिल करने वाली है, खासकर जब विश्व कप जैसे वैश्विक आयोजन के दौरान ऐसी लापरवाही हो रही हो।

‘यह घटना हम सभी के लिए शर्मनाक है’

जीतू पटवारी ने आगे कहा कि जो घटना हुई है, वह हम सभी के लिए शर्मनाक है। मध्य प्रदेश में अब कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। मुख्यमंत्री को इस घटना का संज्ञान लेना चाहिए, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और दोषियों को दंडित करना चाहिए।

बढ़ते अपराध को लेकर पटवारी ने साधा निशाना

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पहली घटना नहीं है। राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। इंदौर जैसे बड़े शहर में, जहां पर्यटकों और अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की आवाजाही अधिक होती है, पुलिस की निगरानी और पेट्रोलिंग की कमी ने इस तरह की घटनाओं को जन्म दिया है।

सीएम से जांच की मांग

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की है कि एक उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करें, जिसमें स्थानीय पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच हो। साथ ही, उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार महिला सुरक्षा के लिए पुलिस बल को प्रशिक्षित करे और रात्रिकालीन गश्त को मजबूत करे। यह केवल एक घटना नहीं, बल्कि सिस्टम की नाकामी का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें : विदेशी महिला क्रिकेटरों से की थी ‘गंदी हरकत’…इंदौर पुलिस ने की अकील खान की कुटाई, हड्डी-पसली टूटी

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इस घटना को राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था का आईना बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में अपराध दर में वृद्धि हुई है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में महिलाओं पर अत्याचार के मामले दोगुने हो चुके हैं, लेकिन दोषसिद्धि दर न्यूनतम है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Jitu patwari targeted the state government in the case of molestation of an australian female player in indore

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2025 | 09:31 PM

Topics:  

  • Congress
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘जहरीली दवा कंपनियों को BJP का संरक्षण…945 करोड़ का मिला चंदा’, बच्चों की मौत पर दिग्विजय का दावा

2

बंगले से जबरन निकाला, समान फेंका…मोदी सरकार पर भड़के कांग्रेस नेता, जाति आधारित उत्पीड़न का आरोप

3

संपादकीय: देश की अधिकांश पार्टियों में वंशवाद का बोलबाला

4

बंगले पर ‘तांडव’! सड़क पर फेंका कांग्रेस नेता का सामान, बिना नोटिस के ही कर दिया बेदखल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.