MP के धार में भीषण हादसा, पिकअप पलटने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोगों की हालत गंभीर

Dhar Road Accident: धार के चिकलिया में पिकअप पलटने से 15 मजदूरों की मौत और कई घायल हो गए। पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव ने शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। जांच जारी है।
dhar accident
MP के धार में भीषण हादसा (Image- Social Media)
Published on
Updated on

Dhar Accident: मध्य प्रदेश के धार जिले से बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

घटना शाम करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पिकअप में क्षमता से अधिक करीब 30-35 मजदूर सवार थे। वाहन के पलटते ही कई लोग उसके नीचे दब गए, जिससे कई की मौके पर ही जान चली गई।

10 मजदूरों की हालत गंभीर

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे में करीब 10 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनका लगातार उपचार कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को पीएम राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

CM मोहन यादव ने जताया शोक

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, इंदौर संभागायुक्त और आईजी को धार जाकर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। सभी घायलों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा।

CM मोहन यादव ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com