समर्थ सिंह पहुंचा जबलपुर कोर्ट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
जबलपुर

मास्क-टोपी पहनकर सरेंडर करने पहुंचा समर्थ सिंह, चैंबर में छिपाए रहे वकील; जबलपुर कोर्ट परिसर में हुआ भारी बवाल

Twisha Sharma Case Update: ट्विशा शर्मा डेथ केस में मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह शुक्रवार को जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा। इस दौरान कोर्ट परिसर में भारी बवाल भी देखने को मिला।

सजल रघुवंशी

Samarth Singh Surrender Jabalpur Court: ट्विशा शर्मा डेथ केस में मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह शुक्रवार को जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा। समर्थ मास्क और टोपी पहनकर अपने वकीलों के साथ कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ। ट्विशा की मौत के बाद से वह फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

वहीं, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा के पिता और राज्य सरकार की ओर से दायर याचिकाओं पर नोटिस जारी कर दिया है। इन याचिकाओं में निचली अदालत द्वारा ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को दी गई अग्रिम जमानत को चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 25 मई निर्धारित की है।

मास्क और टोपी लगाकर कोर्ट सरेंडर करने पहुंचा समर्थ

ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी और ट्विशा का पति समर्थ सिंह शुक्रवार को जबलपुर कोर्ट पहुंचा। इस मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था। समर्थ सिंह के वकील सौरभ सुंदर ने बताया कि उनका मुवक्किल कोर्ट में सरेंडर करने आया है। इसके लिए चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया जा रहा है।

दो घंटे तक चैंबर में छिपा रहा समर्थ सिंह

बता दें कि आज यानी 22 मई को जब ट्विसा का आरोपी पति समर्थ सिंह जबलपुर कोर्ट पहुंचा तो भारी बवाल देखने को मिला। इस दौरान ट्विशा शर्मा के वकील ने खुद की जान को खतरा बताया है, वंही दूसरी तरफ जिला अदालत में समर्थ सिंह को बार काउंसिल के चैंबर में वकीलों ने छिपा कर रखा, यहां तक की जब ट्विशा के वकील समर्थ से बात करने गए तो वकीलों ने उनके साथ धक्का मुक्की की। गौरतलब है कि इस दौरान जब पत्रकारों ने चैंबर में घुसकर समर्थ से सवाल पूछने की कोशिश की तो उन्हें भी धक्का मारा गया। समर्थ दो घंटे तक चैंबर में छिपा रहा।

समर्थ सिंह के समर्थन में दिख रहा पूरा सिस्टम- ट्विशा के जीजा

बता दें कि परिजनों ने एक बार फिर से अपने आरोपों को दोहराया है।  ट्विशा शर्मा के जीजा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि समर्थ सिंह के समर्थन में पूरा सिस्टम दिख रहा है, उन्होंने आगे कहा कि सुबह से समर्थ सिंह जबलपुर में है लेकिन न पुलिस को दुख रहा ना एसआईटी को नजर आया, हमे बाहर निकाल दिया गया है। खतरा हमें है, लुक आउट नोटिस जारी है, 30 हजार का ईनाम भी घोषित है फिर भी समर्थ को पकड़ा नहीं जा रहा है।

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?

मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिले आगरा के उद्योगपति पूरन डावर, हैदराबाद हाउस में बनी यादगार तस्वीर