Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Jabalpur Cruise Accident: ‘यह अत्यंत पीड़ादायक है’, बरगी डैम हादसे पर PM Modi का भावुक संदेश; मुआवजे का ऐलान

Bargi Dam Cruise Accident: जबलपुर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया है, उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की मदद देने का ऐलान भी किया है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 01, 2026 | 03:18 PM

पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi Condolences On Bargi Dam Cruise Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार शाम क्रुज हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवेदना व्यक्त की है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने इसे अत्यंत पीड़ादायक बताया साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये देने का ऐलान भी किया है।

दरअसल, 30 अप्रैल 2026(गुरुवार) शाम को बरगी डैम में 35 से ज्यादा पर्यटक क्रूज से घूमने के लिए निकले लेकिन अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और क्रूज का संतुलन बिगड़ने लगा। क्रूज में तेजी से पानी भरने लगा और कुछ ही देर में डबल डेकर क्रूज नर्मदा के पानी में डूब गया।

पीएम मोदी ने किया अनुग्रह राशि का ऐलान

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की हानि अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुखद घटना में अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। पीएमएनआरएफ की ओर से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

कूनो से निकले चीते की राजगढ़ में एंट्री, रहवासियों में दहशत, जारी किया गया अलर्ट

बरगी डैम हादसे की जांच के आदेश, पूरे प्रदेश में क्रूज संचालन पर रोक, CM बोले- होगी कड़ी कार्रवाई

NGT बैन था, तो किसके आदेश पर चल रहा था क्रूज? बरगी डैम हादसे पर भड़के दिग्विजय सिंह, मजिस्ट्रियल जांच की मांग

MP News: टाइगर स्टेट के कान्हा रिजर्व में एक बाघिन और उसके चार शावकों की मौत; सामने आई चौंकाने वाली वजह

The loss of lives due to the capsizing of a boat in Jabalpur, Madhya Pradesh, is extremely painful. I extend my condolences to those who have lost their loved ones in this tragic mishap. Praying for the speedy recovery of the injured. The local administration is assisting those… — PMO India (@PMOIndia) May 1, 2026

मोहन यादव सरकार ने भी किया मदद का ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि इस दुर्घटना में जो जनहानी हुई है, वह अत्यंत पीड़ादायक है। शोकाकुल अवशेषों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। मृतकों के परिवारों को राज्य शासन की ओर से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: बरगी डैम क्रूज हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

24 लोगों को किया गया रेस्कयू

बता दें कि, इस हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 24 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। कई लोग अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त क्रूज में लगभग 43 से 47 पर्यटक सवार थे।

Pm modi condolences on bargi dam cruise accident compensation announced

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 01, 2026 | 03:01 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News
  • PM Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.