- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Jabalpur »
- Mp Lokayukta Trap Action Ri Arrested For Taking 80 Thousand Bribe
लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, टी-शर्ट और हाफ पैंट में 80 हजार की रिश्वत ले रहा था RI; टीम ने घर के बाहर से दबोचा
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
RI Karan Singh Arrested: मध्य प्रदेश में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहपुरा के आरआई करन सिंह लोधी को 80 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए सिविल लाइन स्थित घर के बाहर से रंगे हाथों दबोचा।

लोकायुक्त का बड़ा एक्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Lokayukta Trap Action: लोकायुक्त ने एक आरआई को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है, आरआई ने एक जमीन के सीमांकन के लिए 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। शहपुरा तहसील अंतर्गत कुलोन में रोहित जैन ने करीब तीन महीने पहले अपने दोस्तों के साथ मिलकर मटर प्रोसेसिंग प्लांट लगाने का प्रोजेक्ट बनाया था जिसके लिए वहां जमीन खरीदी थी।
जमीन का नामांतरण होने के बाद रोहित ने सीमांकन के लिए आवेदन दिया था। इसके बाद उसका संपर्क वहां पदस्थ आरआई करन सिंह लोधी से हुआ जिसने सीमांकन करने के लिए एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। रोहित ने इस काम के लिए करन को 20 हजार रुपए दे दिए लेकिन कारण सिंह बाकी के 80 हजार रुपयों के लिए जिद पर अड़ गया।
लोकायुक्त पहुंची शिकायत
आरआई की जिद के चलते दो महीने से सीमांकन का काम अटका हुआ था इसी बीच रोहित ने लोकायुक्त में आरआई के खिलाफ शिकायत कर दी, जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद रोहित को 80 हजार रुपए के रंग लगे हुए नोटों के साथ करन के पास भेजा और ट्रैप की तैयारी की।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल से पकड़े गए जिहादी के बाद…अब धार से पकड़ा गया एक और संदिग्ध; सामने आए चौकाने वाले इनपुट
सागर में ऑपरेशन थिएटर में निकला 5 फीट लंबा सांप, अस्पताल में मची अफरा-तफरी; काफी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
शाजापुर के पोस्ट मैट्रिक हॉस्टल में खाना बनाते समय फटा प्रेशर कुकर, महिला रसोइया घायल; CCTV में कैद हुई घटना
पन्ना में JK सीमेंट के खिलाफ फूटा गुस्सा, घंटा-थाली बजाकर सड़क पर उतरे युवा; तहसील कार्यालय बना रणक्षेत्र
घर के बाहर आरआई को रिश्वत लेते दबोचा
रोहित ने सुबह सुबह आरआई करन सिंह को फोन करके बात की जिस पर उसने पैसे लेकर रोहित को अपने सिविल लाइन स्थित घर बुलाया, जब रोहित वहां पहुंचा तो लोकायुक्त टीम भी साथ में पहुंची और जाल बिछाया, इसके बाद करण सिंह टीशर्ट और हाफ पेंट में घर से बाहर आया और रोहित से पैसे लिए, जैसे ही करण ने पैसे अपने हाथों में लिए वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने उसे पकड़ लिया और कटंगा स्थित फॉरेस्ट विभाग के रेस्ट हाउस लेकर आ गई। जहां रोहित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी करन सिंह लोधी
यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में चढ़ने से पहले यह VIDEO जरूर देखें, इटारसी जंक्शन पर बड़ा हादसा; महिला के दोनों पैर कटे
लोकायुक्त की बढ़ती कार्रवाई
बता दें कि मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की कार्रवाई तेजी से बढ़ रही हैं। गौरतलब है कि, इन कार्रवाई के बाद भी सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे। कल यानी सोमवार को एक ऐसी ही कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Mp lokayukta trap action ri arrested for taking 80 thousand bribe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Jun 15, 2026 | 11:17 PMMathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Jun 15, 2026 | 11:15 PMChhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 11:14 PM‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
Jun 15, 2026 | 11:05 PMपेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PMयह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी
Jun 15, 2026 | 10:55 PMUPSC प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, 13,343 अभ्यर्थी हुए मेंस परीक्षा के लिए चयनित; ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
Jun 15, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM














