- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Eknath Shinde Skips Cabinet Meeting Mahayuti Mlc Elections Seat Sharing Dispute
महायुति में बढ़ी दरार! फडणवीस की बैठक से शिंदे गायब, सीट बंटवारे पर बढ़ी रार, महाराष्ट्र में सियासी भूचाल
- Written By: आकाश मसने
Maharashtra Mahayuti Dispute: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव से पहले महायुति गठबंधन में कलह गहरा गई है। सीट बंटवारे से नाराज उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हुए।

एकनाथ शिंदे व देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो, सोशल मीडिया)
Eknath Shinde Skips Cabinet Meeting: महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनावों की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इससे पहले सत्ताधारी महायुति गठबंधन की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है। इसके संकेत आज हुई कैबिनेट बैठक में देखने को मिले। राज्य के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने आज मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में हिस्सा नहीं लिया। ऐसे में शिंदे का मीटिंग से गायब रहना गठबंधन में बढ़ते असंतोष का साफ संकेत दे रहा है।
सियासी गलियारों में चर्चा है कि एकनाथ शिंदे विधान परिषद की सीटों के बंटवारे और महायुति के भीतर बढ़ते विद्रोह को लेकर बेहद नाराज हैं। जानकारी के अनुसार एकनाथ शिंदे को तय कार्यक्रमों के मुताबिक मंगलवार को कैबिनेट बैठक आना था, लेकिन बैठक शुरू होने के बावजूद वे मंत्रालय नहीं पहुंचे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में हुई इस मीटिंग से उनका दूर रहना कहीं महायुति में कुछ गड़बड़ होने का संकेत तो नहीं है।
विधान परिषद चुनाव में सीट बंटवारे पर नाराज है शिंदे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकनाथ शिंदे विधान परिषद की सीटों के बंटवारे को लेकर काफी नाराज चल रहे हैं। खासकर नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, रायगड और यवतमाल जैसे चार महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उम्मीदवारों को लेकर गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच तीखी खींचतान चल रही है। शिंदे गुट का आरोप है कि उनकी हक की सीटें उनको नहीं मिली है। स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ता और नेता इस फैसले से बेहद नाराज हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अब्दुल सत्तार की बढ़ेगी मुश्किल, BJP पर आरोप पड़ेगा भारी? सीएम और डिप्टी सीएम ने बुलाई आपात बैठक
‘फैसला लेंगे लेकिन घोषणा नहीं करेंगे’; देवेंद्र फडणवीस ने साफ की किसान कर्जमाफी और लाडकी बहिन योजना पर स्थिति
‘हमें हल्के में न लें, आरपीआई कहीं नहीं जाएगी लेकिन सम्मान जरूरी’; एमएलसी टिकट न मिलने पर भड़के रामदास आठवले
नासिक विधान परिषद: महायुति में 11-4-2 का सीट फॉर्मूला तय, एमवीए का खरीद-फरोख्त का गंभीर आरोप
यह भी पढ़ें:- कॉकरोच जनता पार्टी के फैन हुए मनोज जरांगे! अभिजीत दीपके को लेकर दिया बड़ा बयान, सरकार को दी ये चेतावनी
विधान परिषद चुनाव को लेकर महायुति में बगावत
विधान परिषद चुनाव को लेकर महायुति में शामिल दलों के बीच कई जगहों पर बगावत भी देखी जा रही है। कुछ सहयोगी दलों के नेताओं ने महायुति के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इससे गठबंधन की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
रायगड विधान परिषद की सीट पर महायुति की ओर से एनसीपी के अनिकेत तटकरे को उम्मीदवार बनाया गया है। लेकिन शिंदे की शिवसेना विधायक महेंद्र दलवी की बेटी जुईली दलवी ने भी यहां से पर्चा भर दिया है। वहीं अमरावती में भाजपा के आधिकारिक उम्मीदवार प्रवीण पोटे के सामने शिवसेना के विप्लव बाजोरिया ने ताल ठाेंक दी है। इससे महायुति में टकराव की स्थिति है।
Eknath shinde skips cabinet meeting mahayuti mlc elections seat sharing dispute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महायुति में बढ़ी दरार! फडणवीस की बैठक से शिंदे गायब, सीट बंटवारे पर बढ़ी रार, महाराष्ट्र में सियासी भूचाल
Jun 02, 2026 | 04:27 PMअभिषेक पर हमले के खिलाफ सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी, सुवेंदु सरकार पर बोला हमला, कहा- मुझे गिरफ्तार कर लो…
Jun 02, 2026 | 04:23 PM‘धर्म देखकर मारा…’, असद के एनकाउंटर पर भड़के मौलाना रशीदी, गाजियाबाद पुलिस की कार्रवाई पर लगाए गंभीर आरोप
Jun 02, 2026 | 04:22 PM‘हमने अपना बेस्ट दिया था’, ‘कलंक’ की नाकामी पर Madhuri Dixit का बयान, दर्शकों के फैसले को बताया सबसे अहम
Jun 02, 2026 | 04:18 PMAlien: Earth’ Season 2 के लिए तैयार आदर्श गौरव, हॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग जल्द होगी शुरू
Jun 02, 2026 | 04:17 PMफडणवीस सरकार का बड़ा ऐलान, किसान कर्जमाफी से सड़कों के कायापलट तक, कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
Jun 02, 2026 | 04:10 PMतेरे भाई को मार दिया, आकर उठाले…युवक की हत्या कर आरोपी ने परिजनों को किया फोन, दिल्ली में दहलाने वाली वारदात
Jun 02, 2026 | 04:09 PMवीडियो गैलरी

मंच पर खुलेआम डकैत को बताया दोस्त, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप, सरकार पर उठे सवाल, VIDEO वायरल
Jun 01, 2026 | 11:24 PM
कल तक घरों में करती थीं झाड़ू-पोछा, अब बनीं मंत्री, ₹2500 कमाने वाली कलिता की कहानी सुन भर आएंगी आंखें- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:10 PM
क्यों वायरल हो रहा है ‘कचौड़ी गली’? जानें इस फोक सॉन्ग का राज- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:05 PM
इंजीनियरिंग छोड़, वर्दी को चुना, जानें कौन हैं IPS राजीव कृष्ण? जो बनें उत्तर प्रदेश के नए DGP
Jun 01, 2026 | 10:06 PM
कालापानी, लिपुलेख के बीच PM बालेन शाह का विवादित बयान! क्या है ‘दसगजा’ बॉर्डर का पूरा गणित? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:34 PM
India-ओमान के बीच CEPA समझौता से अब किसे होगा ज्यादा फायदा? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:01 PM














