Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जबलपुर के बड़ा फुहारा में अचानक ढही 3 मंजिला इमारत, बंद था बाजार; हो सकता था बड़ा हादसा

Big Fuhara Building Collapsed: जबलपुर के बड़ा फुहारा में बारिश के दौरान ढही 3 मंजिला जर्जर इमारत, मंगलवार को बाजार बंद होने से टली बड़ी जनहानि, मलबे की चपेट में आने से बचीं महिलाएं।

  • Reported By: पवन पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 07, 2026 | 09:49 PM

जबलपुर में ढही 3 मंजिला इमारत (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Jabalpur Three Storey Building Collapsed: जबलपुर शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र बड़ा फुहारा में मंगलवार को बारिश के दौरान एक जर्जर तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि मंगलवार होने के कारण बाजार बंद था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इमारत के बाहर भुट्टे और सब्जी बेचने वाली तीन से चार महिलाएं बाल-बाल बच गईं। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि भवन मालिक करीब पांच साल पहले ही दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके थे और लंबे समय से यह इमारत खाली एवं जर्जर हालत में खड़ी थी। इसके बावजूद इसे हटाने की कार्रवाई नहीं की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची तथा सुरक्षा व्यवस्था के बीच मलबा हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया।

प्रशासन ने संभाला मोर्चा, इलाके को कराया खाली

इमारत गिरने के बाद प्रशासन ने तत्काल आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर सुरक्षा घेरा बना दिया। पुलिस, नगर निगम और फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जो इमारत गिरी, वह खाली थी। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने या मलबे में दबे होने की सूचना नहीं मिली है। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीम मलबे में लगातार सर्चिंग चला रही है, जिससे किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

मंडला में 108 की देरी या सिस्टम की लापरवाही; चार नवजातों की मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल

मुरैना में हाईवे पर लूट करने वाले चार शातिर लुटेरों को पुलिस ने दबोचा; पांच लाख रुपये कीमत के जेवर किए बरामद

मुरैना में महापौर के पुराने घर की गली बदहाल, 4 साल से सड़क-नाली को तरस रहे लोग; लोगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

सीहोर में लुटेरी दुल्हन का आतंक: शादी के 3 दिन बाद गहने और 2 लाख लेकर फरार, न्याय के लिए भटक रहा परिवार

पुलिस बोली- सूचना मिलते ही शुरू किया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

कोतवाली थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि जैसे ही शाम को इमारत गिरने की सूचना मिली, पुलिस बल के साथ प्रशासन और नगर निगम की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पूरे इलाके को सुरक्षित करते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि अब तक किसी व्यक्ति के मलबे में दबे होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभाग मौके पर तैनात हैं।

सामने आबाद इमारत, गिरी बिल्डिंग थी व्यावसायिक उपयोग में

जानकारी के अनुसार, जो तीन मंजिला इमारत गिरी है, उसके ठीक सामने एक चार मंजिला इमारत है, जिसमें लोग रह रहे हैं। हालांकि गिरी हुई इमारत में किसी के रहने की जानकारी नहीं मिली है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस भवन का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जाता था और इसमें व्यापार से जुड़ा कुछ सामान रखा हुआ था।

यह भी पढ़ें: सीहोर में लुटेरी दुल्हन का आतंक: शादी के 3 दिन बाद गहने और 2 लाख लेकर फरार, न्याय के लिए भटक रहा परिवार

बताया जा रहा है कि यह भवन जबलपुर जिले के कोतवाली निवासी राजा जैन और राकेश जैन का है। पुलिस ने भवन मालिकों को मौके पर बुलाया है और उनसे इमारत की स्थिति तथा उसके उपयोग से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।

Jabalpur big fuhara three storey building collapse major accident averted

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 08:59 PM

Topics:  

  • Jabalpur News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.