मुरैना में हाईवे पर लूट करने वाले चार शातिर लुटेरों को पुलिस ने दबोचा; पांच लाख रुपये कीमत के जेवर किए बरामद
Highway Robbery Theft Case: मुरैना पुलिस को बड़ी सफलता, हाईवे पर लूटपाट करने वाले 4 शातिर गुर्जर लुटेरे गिरफ्तार, 5 लाख के सोने के जेवर बरामद, कई मामलों का खुलासा।
- Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: सजल रघुवंशी
मुरैना में हाईवे पर लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Morena Highway Robbery Thief Arrested: मुरैना पुलिस ने हाईवे पर राहगीरों, खासकर दंपत्तियों को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमत के लूटे गए सोने के जेवर बरामद किए गए हैं। पूछताछ में बदमाशों ने मुरैना समेत भिंड और अन्य क्षेत्रों में कई लूट की वारदातें कबूल की हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने बताया कि 17 अप्रैल को नूराबाद थाना क्षेत्र के सीतापुर रोड पर नारायण सिंह यादव अपनी बेटी के साथ ग्वालियर से लौट रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बेटी के गले से सोने का हार झपट लिया और फरार हो गए। इस वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और अलग-अलग थानों की संयुक्त टीम गठित की गई।
जांच के दौरान मिली थी अहम सूचना
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सीतापुर रोड पर संदिग्ध हालत में तीन युवक उसी तरह की बाइक के साथ खड़े हैं, जिसका इस्तेमाल लूट में किया गया था। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने पांच लूट की वारदातें कबूल कीं। उनकी निशानदेही पर चौथे आरोपी को नूराबाद के खैरवाया गांव से गिरफ्तार किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर के बड़ा फुहारा में अचानक ढही 3 मंजिला इमारत, बंद था बाजार; हो सकता था बड़ा हादसा
मुरैना में महापौर के पुराने घर की गली बदहाल, 4 साल से सड़क-नाली को तरस रहे लोग; लोगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
सीहोर में लुटेरी दुल्हन का आतंक: शादी के 3 दिन बाद गहने और 2 लाख लेकर फरार, न्याय के लिए भटक रहा परिवार
सीहोर में करोड़ों की नई बिल्डिंग पहली ही बारिश में पानी-पानी; अफसरों ने आंखें मूंदकर लिया हैंडओवर
चारों आरोपियों के कब्जे से बरामद किए पांच लाख रुपये के जेवर
चारों आरोपियों के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने नूराबाद, रिठौरा, जौरा और सिविल लाइन थाना क्षेत्रों के अलावा भिंड जिले और अन्य स्थानों पर भी लूट की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस अब इनसे अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है गिरफ्तार चारों आरोपी शातिर अपराधी हैं।
यह भी पढ़ें: जबलपुर के बड़ा फुहारा में अचानक ढही 3 मंजिला इमारत, बंद था बाजार; हो सकता था बड़ा हादसा
आरोपियों पर पहले से ही दर्ज हैं केस
जानकारी के अनुसार आरोपी बंटी उर्फ धर्मवीर गुर्जर पर लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और मारपीट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जबकि सुनील गुर्जर, रिंकू गुर्जर और भोलू उर्फ मंगल गुर्जर पर भी लूट, डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इस गैंग की गिरफ्तारी से हाईवे पर लगातार हो रही लूट की वारदातों पर बड़ी रोक लगेगी। साथ ही आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है।
