जबलपुर में डंपर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, 500 मीटर तक घिसटती रही कार; दो युवकों की जिंदा जलकर हुई मौत
Scorpio Haiva Crash Barela: जबलपुर के बरेला में हाइवा से टकराई स्कॉर्पियो, डंपर चालक ने 500 मीटर तक कार को घसीटा, आग लगने से हरियाणा के भिवानी निवासी दो युवकों की जिंदा जलकर मौत।
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
बरेला में डंपर ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Jabalpur Barela Highway Accident: बरेला में स्कॉर्पियो चालक ओवरटेक करने के चक्कर में हाइवा से टकरा गया, टक्कर के बाद हाइवा चालक स्कॉर्पियो को दबोचते हुए करीब आधा किलोमीटर तक घसीटता ले गया इसके बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई, हादसे में कार सवार चालक और उसका साथी आग में जलकर जिंदा जल गए।
घटना शाम करीब 5 बजे की है जब मंडला की तरफ से एक स्कॉर्पियों जबलपुर की तरफ आ रही थी, कार में हरियाणा के भिवानी के प्रवीण शर्मा और मोनू शर्मा सवार थे। जब स्कॉर्पियो ने एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया तभी उनके सामने एक हाइवा आ गया जिससे उनकी टक्कर हो गई।
टक्कर होने के बाद भी नहीं रुका हाइवा
जानकारी के मुताबिक बरेला के पास जब हाइवा और स्कॉर्पियो कार की टक्कर हुई तब भी हाइवा का ड्राइवर नहीं रुका और आधा किलोमीटर तक कार की घसीटते हुए ले गया, इसी दौरान कार ने आग लग गई, टक्कर होने के बाद कार इस तरह चिपट गई कि उसमें सवार दोनों युवक बाहर नहीं निकल पाए और आग में जलने से दोनों की मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: चंबल के पोरसा में गुंडागर्दी का ‘भूत’ उतरा, रंगदारी मांगने वाले बदमाशों की पुलिस ने निकाली पैदल परेड
नौवीं की छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी शेख साहिल गिरफ्तार, डर के मारे पीड़िता ने बना लिया था स्कूल छोड़ने का मन
श्याम टेलर के दौरे से पहले बैनर-पोस्टरों से पटा इंदौर, शहर की खूबसूरती पर लगा राजनीतिक रंग
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादित बयान! देखें VIDEO
जबलपुर मंडला रोड पर आधे घंटे तक जलती रही कार
बताया जा रहा है कि घटना के बाद करीब आधे घंटे तक कार बीच सड़क पर धूं-धूं कर जलती रही और उसमें सवार युवक चीखते रहे लेकिन मौके पर मौजूद लोग उन्हें नहीं बचा पाए। कार से उठती लपटें इतनी तेज थीं कि कोई भी उनके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। बहरहाल जबलपुर पुलिस ने इस घटना में मामला दर्ज करते हुए दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं और घटना की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल की पहल; महाकाल सवारी मार्ग पर एक जैसे रंग में सजेंगी दुकानें और भवन
500 मीटर तक घिसटती रही स्कॉर्पियो
टक्कर के बाद भी डंपर चालक ने वाहन नहीं रोका। स्कॉर्पियो कार करीब 500 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही। इसी दौरान वह आगे खड़े एक अन्य वाहन से टकरा गई, जिससे आग और भड़क गई। देखते ही देखते पूरी स्कॉर्पियो आग की चपेट में आ गई। वह दोनों भारी वाहनों के बीच फंस गई। गाड़ी रोहतक के आर्य नगर क्षेत्र में रजिस्टर्ड है। गाड़ी मालिक से संपर्क कर लिया गया है।
