Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 19 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रिश्वत मांगने वाला जूनियर इंजीनियर लोकायुक्त के जाल में फंसा, 40 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Lokayukta Traps:इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने विद्युत वितरण कंपनी के कनिष्ठ यंत्री नमेश कुमार भोंडेकर को होटल की सोलर पैनल फाइल आगे बढ़ाने के बदले 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा ।

  • Reported By: अंशुल मुकाती
Updated On: Jul 19, 2026 | 08:09 AM

लोकायुक्त पुलिस कुई गिरफ्त में जूनियर इंजिनियर (फोटो सोर्स - नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Indore Lokayukta Traps Power Department JE: इंदौर में सरकारी दफ्तर में रिश्वतखोरी का एक और मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एक जूनियर इंजीनियर को लोकायुक्त पुलिस ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी होटल पर सोलर पैनल लगाने की अनुमति से जुड़ी फाइल आगे बढ़ाने के एवज में कुल 80 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

होटल की सोलर फाइल के बदले मांगी थी 80 हजार की रिश्वत

जानकारी के अनुसार, इंदौर के बिल्डर एवं होटल व्यवसायी शिवप्रकाश बसवाल ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि अंबे नगर स्थित उनके जीआर-7 होटल की इमारत पर सोलर पैनल लगाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने और फाइल आगे बढ़ाने के बदले कनिष्ठ यंत्री नमेश कुमार भोंडेकर 80 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

शिकायत सही मिलने पर बिछाया गया जाल

लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले का सत्यापन किया। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के अनुसार शनिवार को शिकायतकर्ता आरोपी के पास सुखलिया जोन कार्यालय पहुंचा और 40 हजार रुपये की पहली किश्त उसे सौंपी।

सम्बंधित ख़बरें

विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीति तैयार, विधायक दल की बैठक में सरकार को घेरने की तैयारी

इटारसी : BJP नेता के बालिका गृह से 2 साल में 5 नाबालिग लापता, अब दर्ज हुई एफआईआर, एसपी ने गठित की एसआईटी

उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, महिला समेत 5 गिरफ्तार, 3 आरोपी अब भी फरार

मंदसौर में तांत्रिक गिरोह का पर्दाफाश, नोटों की बारिश और गड़े खजाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, 4 गिरफ्तार

40 हजार रुपये लेते ही दबोचा

जैसे ही आरोपी जूनियर इंजीनियर ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, पहले से मौके पर मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के हाथों का रासायनिक परीक्षण कराया गया, जिसमें रिश्वत के नोटों पर लगाए गए विशेष रसायन की पुष्टि हुई।

यह भी पढें:इंदौर में कांग्रेस को बड़ा झटका; कोर्ट ने वार्ड 60 की पार्षद सुनहेरा अंसारी का निर्वाचन घोषित किया शून्य

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी नमेश कुमार भोंडेकर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि आरोपी पहले भी इसी तरह रिश्वत लेने के मामलों में शामिल रहा है या नहीं। यदि जांच में अन्य शिकायतें सामने आती हैं तो मामले में और धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

Mp west discom junior engineer arrested by lokayukta

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 08:09 AM

Topics:  

  • Indore News
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.