Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 20 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इटारसी : BJP नेता के बालिका गृह से 2 साल में 5 नाबालिग लापता, अब दर्ज हुई एफआईआर, एसपी ने गठित की एसआईटी

Narmadapuram News : इटारसी स्थित BJP नेता के बालिका गृह से 2 साल में पांच नाबालिग बालिकाएं लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अब पांच एफआईआर दर्ज कर एसआईटी का गठन किया है।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 19, 2026 | 05:45 PM

बालिका गृह (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Itarsi Girls Home Missing Case: नर्मदापुरम जिले के इटारसी स्थित एक बालिका गृह से पिछले 2 वर्षों में पांच नाबालिग बालिकाओं के लापता होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि बालिकाओं के गायब होने के मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। अब एक साथ पांच मामलों में गुमशुदगी और अपहरण की एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

जानकारी के अनुसार इटारसी स्थित मुस्कान संस्था के बालिका गृह से वर्ष 2024 से अब तक पांच नाबालिग बालिकाएं लापता हो चुकी हैं। संस्था की केयरटेकर ने शुक्रवार रात इटारसी थाने में आवेदन देकर बताया कि अलग-अलग समय पर पांच नाबालिग बालिकाओं को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और उनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में पांच अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एफआईआर में देरी पर उठे सवाल

मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि नाबालिगों के लापता होने जैसे संवेदनशील मामलों में नियमानुसार तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जानी चाहिए, लेकिन यहां वर्षों बाद सभी मामलों में एक साथ प्रकरण दर्ज किए गए। इसे लेकर संस्था की कार्यप्रणाली और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

उर्मिला सैनी हत्याकांड: फरार आरोपी पति अखिलेश सैनी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पहचान के बाद हुई आधिकारिक पुष्टि

विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीति तैयार, विधायक दल की बैठक में सरकार को घेरने की तैयारी

उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, महिला समेत 5 गिरफ्तार, 3 आरोपी अब भी फरार

मंदसौर में तांत्रिक गिरोह का पर्दाफाश, नोटों की बारिश और गड़े खजाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, 4 गिरफ्तार

संस्था संचालक बोले- पहले भी दी थी जानकारी

बालिका गृह के संचालक भाजपा नेता मनीष ठाकुर का कहना है कि हर घटना की सूचना समय-समय पर पुलिस, जिला प्रशासन और बाल कल्याण समिति को दी गई थी। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई बैठक में एफआईआर दर्ज नहीं होने का मुद्दा उठाया गया था, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी मामलों में एक साथ एफआईआर दर्ज कराई गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ बालिकाओं के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में होने की जानकारी मिली थी, लेकिन उनकी पुष्टि नहीं हो सकी।

ये भी पढ़ें : केन-बेतवा आंदोलन पर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, बोले- लाठी और गिरफ्तारी से नहीं, संवाद से चलता है लोकतंत्र

एसआईटी करेगी पूरे मामले की जांच

इटारसी थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया कि बालिका गृह से प्राप्त शिकायत के आधार पर पांच एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। सभी मामलों की जांच शुरू कर दी गई है और लापता बालिकाओं की तलाश के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया है। टीम पूरे मामले की विस्तृत जांच करेगी, एफआईआर में हुई देरी के कारणों की भी पड़ताल करेगी और लापता बालिकाओं की तलाश के लिए सभी पहलुओं पर काम किया जाएगा।

Itarsi girls home five minor girls missing sit investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 05:45 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.