Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 20 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, महिला समेत 5 गिरफ्तार, 3 आरोपी अब भी फरार

Ujjain Crime News : उज्जैन के नीलगंगा में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया। महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि तीन आरोपी अब भी फरार हैं।

  • Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 19, 2026 | 05:13 PM

शॉर्ट एनकाउंटर (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Ujjain Double Murder Encounter: उज्जैन में शनिवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया। आरोपी ने पुलिस की हिरासत में रहते हुए कथित रूप से सब-इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना नीलगंगा थाना क्षेत्र के नीलगंगा चौराहे की है, जहां शनिवार रात करीब 11:30 बजे गोरकर परिवार और पासी गुट के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हिंसक हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया और फिर गोलियां चलने लगीं। हमले में भाजपा नेता दिलीप राव गोरकर उर्फ दिल्लू पहलवान के दो भतीजों की गोली लगने से मौत हो गई।

पुलिस ने गठित कीं टीमें

मृतकों की पहचान 32 वर्षीय लोकेश गोरकर और जितेश गोरकर के रूप में हुई है। वहीं भाजपा नेता दिलीप गोरकर और उनके बेटे तपन गोरकर घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में कई टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ नामजद हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। अब तक नरेश, राकेश, बंटी, लोकेश और मंजू को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें एक महिला भी शामिल है। वहीं रोशन, सन्नी और दुर्गेश अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

सम्बंधित ख़बरें

दतिया उपचुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत, आशुतोष ने विकास तो घनश्याम ने स्थानीय नेतृत्व को बनाया मुद्दा

कचरे में चला गया लाखों का चांदी का लोटा, नगर निगम की ईमानदारी से परिवार को मिली बड़ी राहत

सागर में AAP का विरोध मार्च: सोनम वांगचुक के समर्थन और NEET पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

आज से मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र: पेश होगा UCC बिल, खाद-बीज और पेपर लीक पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

उज्जैन पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी नरेश को अन्य आरोपियों की निशानदेही के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर एक सब-इंस्पेक्टर की सरकारी पिस्टल छीनने का प्रयास किया। आत्मरक्षा और आरोपी को काबू करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें नरेश के पैर में गोली लगी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें : दतिया उपचुनाव: जीत के दावों पर दामोदर यादव का पलटवार, बोले- ‘मुंगेरीलाल के सपने छोड़ें, जनता बदलाव चाहती है’

दो माह पहले भी हुआ था विवाद

पुलिस जांच में सामने आया है कि गोरकर और पासी गुट के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। करीब दो महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार चार आरोपियों पर पहले से दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को ही दोहरे हत्याकांड की मुख्य वजह माना जा रहा है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है और पूरे घटनाक्रम के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Ujjain double murder main accused encounter five arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 05:13 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News
  • Ujjain News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.