-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore »
- Mp High Court Hearing Transport Service Pil Notice Issued To State Central Government
MP में 21 साल से बंद पड़ी है सड़क परिवहन सेवा, जनहित याचिका पर HC ने राज्य और केंद्र से मांगा जवाब
- Written By: प्रीतेश जैन
MP State Transport Service: मध्य प्रदेश में सड़क परिवहन सेवा बंद होने को लेकर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई है। हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ राज्य और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर 6 हफ्ते में जवाब मांगा है।

इंदौर खंडपीठ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Madhya Pradesh HC News: मध्य प्रदेश में सड़क परिवहन सेवा पिछले 21 सालों से बंद पड़ी है। इस पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सख्त रुख अपनाया है। उच्च न्यायालय ने राज्य और केंद्र सरकार को एक बार फिर नोटिस जारी कर 6 हफ्ते के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया है।
सेंधवा के सामाजिक कार्यकर्ता और एडवोकेट बीएल जैन ने 14 अगस्त 2024 को ये जनहित याचिका दाखिल की थी। इसमें कहा गया है कि राज्य में परिवहन निगम बंद होने के बाद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में यात्रियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सुरक्षित और सुलभ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का अभाव गंभीर चिंता का विषय बन गया है।
पहले के नोटिस का अब तक नहीं दिया जवाब
कोर्ट ने इससे पहले 17 सितंबर 2024 को भी राज्य सरकार को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब मांगा था, लेकिन अब तक कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया। इस पर सोमवार की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने नाराजगी जताई और दोबारा नोटिस जारी करने के आदेश दिए। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अभिषेक तुगनावत ने दलील दी कि परिवहन निगम के बंद होने के बाद प्रदेश में लोग पूरी तरह निजी बसों पर निर्भर हो गए हैं। ग्रामीण इलाकों में स्थिति और गंभीर है, जहां पर्याप्त बसें न होने के कारण लोग मालवाहक वाहनों में यात्रा करने को मजबूर हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है और कई जानलेवा हादसे भी हो चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, पंचायतों को सशक्त बनाने के दिए निर्देश
सीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
दतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
रीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी
याचिका में यह भी कहा गया है कि नागरिकों को सुरक्षित परिवहन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है। इसके साथ ही तर्क दिया गया कि केरल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में राज्य परिवहन निगम सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं और लाभ में भी हैं, तो मध्य प्रदेश में ऐसा मॉडल लागू क्यों नहीं किया जा रहा है?
ये भी पढ़ें : BJP को बड़ा झटका, MP के 2 सांसदों को दक्षिण में मिली करारी शिकस्त, कुरियन केरल और मुरुगन तमिलनाडु में हारे
सिर्फ घोषणाओं में रह गई सरकारी परिवहन सेवा
याचिकाकर्ता ने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश सरकार लंबे समय से सार्वजनिक परिवहन सेवा शुरू करने की घोषणाएं कर रही है, लेकिन डेढ़ साल से अधिक समय बीतने के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। अदालत ने अब मामले में सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा है।
Mp high court hearing transport service pil notice issued to state central government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कॉकरोच जनता पार्टी की विचारधारा क्या है? अभिजीत दीपके ने खोला राज, प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद बताया पूरा सच
Aug 06, 2026 | 05:18 PMपिता ने धारदार हथियार से किया था हमला, बेटे की बात ने तोड़ा दिल, जानें 80 साल की उषा नाडकर्णी की दर्दभरी कहानी
Aug 06, 2026 | 05:10 PMJPSC-JSSC विवाद पर बड़ी खबर: छात्रों की 11 सदस्यीय स्पेशल टीम तैयार, जानें कौन-कौन पहुंचाएगा सरकार तक बात
Aug 06, 2026 | 05:04 PMक्या बोलती पब्लिक? CJP देशभर में चलाएगी अनोखा आंदोलन, अभिजीत दीपके ने किया एक्शन प्लान का ऐलान
Aug 06, 2026 | 05:03 PMPM मोदी के विदेश दौरों पर 2021 से 2026 तक कितना हुआ खर्च? सरकार ने संसद में दिया पूरा ब्योरा
Aug 06, 2026 | 05:03 PMधनुष बाण किसका? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल की चुनाव आयोग को सीधी चुनौती
Aug 06, 2026 | 04:58 PMक्या फिर एक बार मां बनेगी लाफ्टर क्वीन भारती सिंह?, बेबी बंप दिखाकर उड़ाए सबके होश
Aug 06, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














