-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore »
- Kailash Vijayvargiya Ram Mandir Donation Scam Statement Indore
राम मंदिर चंदा घोटाले पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- दोषी कोई भी हो, उसे सजा मिलना चाहिए
- Reported By: अंशुल मुकाती
Indore Kailash Bayan: इंदौर में जल संवर्धन कार्यक्रम के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राम मंदिर चंदा घोटाले पर कहा कि दोषी कोई भी हो, उसे कानून के अनुसार जेल जाना चाहिए।

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (फोटो सोर्स - नवभारत)
Kailash Vijayvargiya on Ram Temple: इंदौर के जाल सभागृह में आयोजित जल संवर्धन कार्यक्रम में प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने राम मंदिर चंदा घोटाले के आरोपों पर स्पष्ट कहा कि यदि किसी ने आस्था के केंद्र में भ्रष्टाचार या घोटाला किया है तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोषी कोई भी हो, कानून के अनुसार उसे सजा जरुर मिलेगी और वो जेल में ही होगा।
धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों को मिले कड़ी सजा
विजयवर्गीय ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। ऐसे में यदि किसी ने मंदिर से जुड़े धन के दुरुपयोग या चोरी जैसी घटना को अंजाम दिया है तो यह केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला मामला है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
योगी सरकार की कार्रवाई पर जताया भरोसा
मंत्री ने कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्रवाई पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है और उन्हें विश्वास है कि इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी होगा। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, ऐसे लोग जिन्होंने घोटाला किया है वो जेल जरुर जायेंगें।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में सड़क सुरक्षा पर हाई लेवल बैठक, हेलमेट और सीट बेल्ट को लेकर बढ़ेगी सख्ती
इछावर में पहली ही बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल, पार्षद ने सड़क पर नाव चलाकर जताया विरोध; दिया अल्टीमेटम
छतरपुर में खाकी बनी फरिश्ता: बैल से टकराकर तड़प रहे घायल को खुद गाड़ी में लादकर अस्पताल भागे थाना प्रभारी
ट्विशा शर्मा केस: आरोपी समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह की बढ़ी मुश्किलें; अदालत ने 14 जुलाई तक बढ़ाई कस्टडी
पश्चिम बंगाल ओबीसी आरक्षण पर बोले कैलाश
पश्चिम बंगाल में ओबीसी आरक्षण में बदलाव पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की मुझे सोशल मीडिया से जानकारी मिली है, वहा यह प्रस्ताव पारित होना जरुरी भी था, कुछ राज्यों ने वोट की राजनीती के कारण यह काम किया था,ऐसा काम किसी सरकार को नही करना चाहिए ।
ओवैसी के बयान को बताया निराधार
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर भी कैलाश विजयवर्गीय ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें ओवैसी ने कहा था कि यदि इस मामले में कोई मुस्लिम आरोपी होता तो उसका एनकाउंटर हो जाता। इस पर विजयवर्गीय ने कहा कि यह पूरी तरह काल्पनिक और निराधार बयान है। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां केवल भ्रम फैलाने का काम करती हैं और इनका तथ्यों से कोई संबंध नहीं है।
वृक्षारोपण और जल संरक्षण पर भी दिया संदेश
इससे पहले जल संवर्धन कार्यक्रम में विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर जिले में आने वाले समय में 21 लाख पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए ही नहीं, बल्कि नदियों और जल स्रोतों को जीवित रखने के लिए भी बेहद जरूरी हैं। उनके अनुसार अधिक से अधिक वृक्षारोपण ही जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन का सबसे प्रभावी माध्यम है।
Kailash vijayvargiya ram mandir donation scam statement indore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर चंदा घोटाले पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- दोषी कोई भी हो, उसे सजा मिलना चाहिए
Jun 30, 2026 | 05:29 PMसंभाजीनगर के स्कूल में खूनी वारदात: TC लेने आया था नाबालिग छात्र, हो गई बहस, क्लास टीचर पर चाकू से हमला
Jun 30, 2026 | 05:26 PMजब बैंक ने ठुकरा दिया था श्रेयस तलपड़े का होम लोन, शाहरुख खान के एक लेटर से पूरा हुआ घर खरीदने का सपना
Jun 30, 2026 | 05:23 PMरणवीर सिंह ने शुरू की ‘प्रलय’ की तैयारी, जॉम्बी यूनिवर्स में दिखेगा नया अवतार
Jun 30, 2026 | 05:23 PMIndus Water Treaty: भारत के एक फैसले से पाकिस्तान परेशान! सिंधु के जल को लेकर मचा घमासान!, VIDEO
Jun 30, 2026 | 05:14 PMमुश्किल में खान सर? बॉडीगार्ड्स के हथियारों के ‘अवैध’ इस्तेमाल का दावा, 3 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
Jun 30, 2026 | 05:12 PMनासिक-मुंबई हाईवे पर फुटओवर ब्रिज के नीचे फंसा कंटेनर, कई घंटे यातायात ठप, सड़क निर्माण से बढ़ी ऊंचाई बनी आफत
Jun 30, 2026 | 05:11 PMवीडियो गैलरी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM














