नासिक-मुंबई हाईवे पर फुटओवर ब्रिज के नीचे फंसा कंटेनर, कई घंटे यातायात ठप, सड़क निर्माण से बढ़ी ऊंचाई बनी आफत

Container Stuck Igatpuri Foot Over Bridge: इगतपुरी में केपीजी कॉलेज फुटओवर ब्रिज के नीचे कंटेनर फंसने से नासिक-मुंबई हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सड़क की बढ़ी ऊंचाई को हादसे की वजह बताया जा रहा है।
Nashik Mumbai Highway Container Stuck Igatpuri Foot Over Bridge Traffic
ब्रिज के नीचे फंसा कंटेनर (फोटो नवभारत)
Updated on

Container Stuck Igatpuri Foot Over Bridge Traffic: नासिक-मुंबई महामार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे इगतपुरी स्थित केपीजी कॉलेज के पैदल यात्री पुल (फुटओवर ब्रिज) के नीचे एक ऊंचा कंटेनर फंस जाने से नासिक की ओर जाने वाला यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

कंटेनर के पुल के नीचे अटकते ही हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ ही समय में कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद वाहन चालकों और यात्रियों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस और संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा कंटेनर को हटाने और यातायात सामान्य करने के लिए राहत कार्य शुरू किया गया। अधिकारियों ने क्रेन की सहायता से कंटेनर निकालने का प्रयास शुरू किया, जबकि यातायात को वैकल्पिक रूप से नियंत्रित करने की व्यवस्था भी की गई।

सड़क निर्माण के कारण बढ़ी ऊंचाई बनी वजह

स्थानीय नागरिकों के अनुसार गोंदे दुमाला से पिंप्री फाटा के बीच नासिक-मुंबई महामार्ग को छह लेन में विकसित करने और सीमेंट कंक्रीटीकरण का कार्य जारी है। इस निर्माण के कारण सड़क का स्तर पहले की तुलना में काफी ऊंचा हो गया है। नागरिकों का आरोप है कि इसी वजह से केपीजी कॉलेज के सामने बने पैदल यात्री पुल के नीचे पर्याप्त ऊंचाई नहीं बची और ऊंचे कंटेनर वहां बार-बार फंस रहे हैं।

उनका कहना है कि इस स्थान पर पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग ने समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। परिणामस्वरूप भारी वाहनों के फंसने से आए दिन यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।

स्थायी समाधान की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और योजना पर सवाल उठाते हुए संबंधित ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान पुलों और अन्य संरचनाओं की ऊंचाई का समुचित आकलन नहीं किया गया, जिसके कारण आम लोगों को बार-बार परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश के मौसम और लगातार निर्माण कार्य के चलते हाईवे पर पहले ही जाम की समस्या बनी हुई है, ऐसे में इस तरह की घटनाएं यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा रही हैं।

हाईवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया तथा कंटेनर हटाने का अभियान युद्धस्तर पर शुरू किया। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की ऊंचाई और पुल के क्लियरेंस का तकनीकी निरीक्षण

Navbharat Live
navbharatlive.com