शहर में 10 घंटे से अधिक तक स्ट्रीट डॉग का आतंक, 40 से अधिक लोगों को काटा, निगम पर लगे लापरवाही के आरोप
Indore Street Dog Terror: इंदौर के सांवेर रोड क्षेत्र में एक स्ट्रीट डॉग ने 10 घंटे तक आतंक मचाते हुए 42 लोगों को काट लिया, जिनमें 16 घायल अस्पताल पहुंचे। नगर निगम की कथित लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं
- Reported By: अंशुल मुकाती
सीसीटीवी में राह चलते लोगो पर हमला करता दिख रहा डॉग (फोटो सोर्स - नवभारत )
Indore Street Dog Terror: इंदौर के सांवेर रोड क्षेत्र में एक आवारा कुत्ते ने करीब 10 घंटे से अधिक समय तक आतंक मचाते हुए 40 से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इनमें से 16 लोगों को गंभीर चोटें आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार अलग अलग क्लीनिक पर किया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग घरों से निकलने में भी सतर्कता बरत रहे हैं।
8 किलोमीटर तक मचाया आतंक
जानकारी के मुताबिक, कुत्ता सांवेर रोड के करीब 8 किलोमीटर लंबे इलाके में लगातार लोगों पर हमला करता रहा। राहगीर, ग्रामीण और सड़क किनारे मौजूद लोग इसके शिकार बने। अचानक हो रहे हमलों से कई लोग गिरकर भी घायल हुए।
अरविंदो अस्पताल में भी कुत्ते ने आतंक मचाया, यहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज भी सामने आये है जिसमे की कुत्ता राह चलते लोगो को निशाना बना रहा है
सम्बंधित ख़बरें
MP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अफसरों के तबादले; कई जिलों के बदले कलेक्टर
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
नगर निगम पर लापरवाही के आरोप
घटना के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने के दौरान अरविंदो अस्पताल से नगर निगम कंट्रोल रूम को फोन कर डॉग स्क्वायड भेजने की सूचना दी गई थी, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि निगम अधिकारियों ने सूचना मिलने के बावजूद गंभीरता नहीं दिखाई, जिससे कुत्ता लंबे समय तक लोगों को निशाना बनाता रहा।
स्वास्थ विभाग आया अलर्ट पर, एंटी-रेबीज वैक्सीन करवा रहा उपलब्ध
निगम की देरी के चलते स्थानीय ग्रामीण और रहवासी खुद लाठियां लेकर सड़कों पर उतर आए और लोगों को सतर्क करते रहे। बाद में नगर निगम और संबंधित विभाग की टीमों ने इलाके में अभियान चलाकर कुत्ते को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर है और घायलों को एंटी-रेबीज वैक्सीन व आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
इलाके में डर का माहौल, कार्रवाई की मांग
इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों ने आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए नगर निगम से स्थायी समाधान की मांग की है। वहीं प्रशासन का कहना है कि प्रभावित क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर आवारा कुत्तों पर नियंत्रण और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
