-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore »
- Indore Samosa Bakery Action
इंदौर में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: बेक समोसा बनाने वाली फैक्ट्री कराई बंद, 21 सैंपल जांच के लिए भेजे
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: सजल रघुवंशी
Indore Bakery Actionइंदौर में खाद्य पदार्थों में मिलावट और गंदगी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई प्रतिष्ठानों पर मारे छापे

इंदौर में खाद्य विभाग की कार्रवाई के दौरान बेक समोसा बनाने वाली बेकरी में जांच करती टीम (फोटो सोर्स : नवभारत)
Indore Bakery Action: इंदौर में खाद्य पदार्थों में मिलावट और अस्वच्छता के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन लगातार जांच अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बेक समोसा बनाने वाले कई प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्रवाई की गई। इस दौरान पांच प्रतिष्ठानों से कुल 21 खाद्य नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए।
आदित्य राज बेकरी में मिली भारी गंदगी
खाद्य विभाग की टीम ने छोटा बांगड़दा स्थित आदित्य राज बेकरी का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान प्रतिष्ठान में गंभीर अनियमितताएं और बेहद अस्वच्छ हालात पाए गए। अधिकारियों को मौके पर वैध खाद्य लाइसेंस भी उपलब्ध नहीं मिला।
निरीक्षण में सामने आया कि परिसर में गंदगी फैली हुई थी और काम कर रहे कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी नहीं थे। बिना लेबल की सॉस और ग्रीन चटनी उपयोग में लाई जा रही थी, जबकि आलू का मसाला सड़ा हुआ मिला।
सम्बंधित ख़बरें
ट्विशा शर्मा केस: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को झटका, विशेष अदालत ने खारिज की जमानत याचिका
राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा, पुलिया से गहरे नाले में गिरी कार; डूबने से 5 युवकों की मौके पर मौत
उज्जैन: सावन के सोमवार पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर जल्द होगा फैसला, कलेक्टर बोले- निर्णय शीघ्र लिया जाएगा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में जश्न; रोशनपुरा चौराहे पर नाचे छात्र और NSUI कार्यकर्ता
मौके पर नष्ट कराया गया खराब खाद्य सामग्री
कार्रवाई के दौरान टीम ने 300 बेक समोसे, सड़ा हुआ आलू मसाला, 10 बोतल चटनी और केक को मौके पर ही नष्ट कराया। जांच में यह भी पाया गया कि खाद्य सामग्री गंदे स्थान पर जमीन पर रखी गई थी। परिसर के पीछे खराब और अनुपयोगी सामग्री जमा थी, जहां से तेज दुर्गंध आ रही थी।
गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से प्रतिष्ठान का खाद्य कारोबार बंद करा दिया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया जा रहा है। तय समय में सुधार नहीं होने पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रतिष्ठानों से भी लिए गए नमूने
खाद्य विभाग ने स्कीम नंबर 103 स्थित सुख सिस्टर बेकरी से भी बेक समोसे का नमूना लिया। इसके अलावा अन्य दुकानों से क्रीम रोल, चटनी, नमकीन और व्हिप क्रीम के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं।
यह भी पढें : इंदौर में ‘वॉटर वॉर’, जीतू पटवारी की पानी रिपोर्ट पर भड़के महापौर पुष्यमित्र भार्गव; आरोपों को बताया साजिश
कलेक्टर ने जनता से की शिकायत करने की अपील
कलेक्टर ने कहा कि नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी खाद्य प्रतिष्ठान में गंदगी, मिलावट या बिना लाइसेंस कारोबार दिखाई देने पर कलेक्टर हेल्पलाइन 0731-181 पर शिकायत दर्ज कराएं।
Indore samosa bakery action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Jul 26, 2026 | 06:49 AMWeather Update: IMD का बड़ा अलर्ट; दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में मौसम बदला, जानिए कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश
Jul 26, 2026 | 06:33 AMWeekly Transit: 27 जुलाई से शनि होंगे वक्री, जानें 26 जुलाई से 1 अगस्त तक ग्रहों का असर
Jul 26, 2026 | 06:30 AMLIVEआज की ताजा खबर 26 जुलाई LIVE: बेहतर मौसम के बीच अमरनाथ यात्रा का 19वां जत्था रवाना
Jul 26, 2026 | 06:25 AMBirthday Horoscope: कर्क राशि वालों को मिलेगा मित्रों का सहयोग, जानें कैसा रहेगा 26 जुलाई जन्मे जातकों का दिन
Jul 26, 2026 | 06:15 AMसैफ अली खान को रिप्लेस कर मिली पहली लीड फिल्म, ‘मोहब्बतें’ से रातोंरात बने स्टार; जानिए जुगल हंसराज की कहानी
Jul 26, 2026 | 06:00 AMMaharashtra Weather: राज्य में फिर मानसून का तांडव, आज पुणे में रेड अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Jul 26, 2026 | 05:55 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














