Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मानसून से पहले अलर्ट: बस ऑपरेटरों को आरटीओ की सख्त हिदायत, पानी भरे पुल-पुलियों से नहीं गुजरें वाहन

Indore Bus Safety: मानसून से पहले इंदौर आरटीओ ने बस ऑपरेटरों की बैठक लेकर यात्री सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। पानी भरे पुल-पुलियों से बसें नहीं गुजरेंगी और तकनीकी जांच अनिवार्य होगी।

  • Reported By: अंशुल मुकाती
Updated On: Jun 19, 2026 | 09:03 AM

बस संचालक से बातचीत करते इंदौर आरटीओ (फोटो सोर्स - नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Indore Monsoon Preparation: इंदौर में आगामी मानसून और संभावित अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में बस ऑपरेटरों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बारिश के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने को लेकर सख्त हिदायत दी गयी।

पानी भरे रास्तों पर नहीं चलेंगी बसें – आरटीओ

बैठक में बस संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पुल-पुलियों पर पानी का बहाव होने की स्थिति में किसी भी परिस्थिति में बसों को पार न कराया जाए। जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करना अनिवार्य होगा ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।

वाहनों की तकनीकी जांच पर विशेष जोर

आरटीओ ने सभी बसों के ब्रेक, स्टीयरिंग, वाइपर, हेडलाइट, फॉग लैंप, इंडिकेटर और ब्रेक लाइट की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पीड गवर्नर को कार्यशील रखने और नियंत्रित गति से वाहन संचालन करने पर जोर दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

MPPSC मुख्य परीक्षा-2025 का रास्ता साफ, जबलपुर हाईकोर्ट ने हटाई रोक, हजारों अभ्यर्थियों को राहत

राजधानी में पटवारियों का पॉवर: 24 घंटे में तबादला रद्द, 46 में से 24 को राहत मिलने पर उठने लगे सवाल

मध्य प्रदेश में 25 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून, 39% कम बरसा पानी, आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

इंदौर के लिंबोदी तालाब पहुंचे CM मोहन यादव! खुद उठाया फावड़ा और श्रमदान कर दिया जल संरक्षण का महा-संदेश

मोबाइल इस्तेमाल पर सख्ती

बस चालकों को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए गए। इंदौर के बस चालक को यात्रा शुरू होने से पहले अपना मोबाइल परिचालक को सौंपने की सलाह दी गई है। ड्राइविंग के दौरान किसी भी प्रकार की मोबाइल बातचीत पर रोक लगाने को कहा गया।

यह भीं पढें:20 जून को इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर होंगे शामिल

बारिश में सुरक्षित ड्राइविंग की सलाह

आरटीओ ने बस ऑपरेटरों को बारिश के दौरान आगे चल रहे वाहनों से पर्याप्त दूरी बनाए रखने, अचानक ब्रेक लगाने से बचने और टायरों की नियमित जांच करने की सलाह दी। खराब टायर और कम एयर प्रेशर दुर्घटना का कारण बन सकते हैं, इसलिए स्टेपनी सहित सभी टायरों की समय-समय पर जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Indore rto monsoon bus safety guidelines

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 09:03 AM

Topics:  

  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • Public Transport
  • RTO officer

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.