Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 18 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर के लिंबोदी तालाब पहुंचे CM मोहन यादव! खुद उठाया फावड़ा और श्रमदान कर दिया जल संरक्षण का महा-संदेश

Jal Ganga Sanvardhan Abhiyan: इंदौर के लिंबोदी तालाब पहुंचे सीएम मोहन यादव, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किया श्रमदान, अफसरों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध जीर्णोद्धार के दिए निर्देश।

  • Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 18, 2026 | 09:13 PM

सीएम मोहन यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

CM Mohan Yadav Visits Limbodi Lake: मध्य प्रदेश में जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को इंदौर के लिंबोदी तालाब पहुंचे। यहां उन्होंने तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया तथा श्रमदान कर आमजन को जल संरक्षण का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पानी का संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि यह समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से जल स्रोतों को बचाने और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

लिंबोदी तालाब के नवीनीकरण कार्यों का किया निरीक्षण

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिंबोदी तालाब में चल रहे पुनर्जीवन और नवीनीकरण कार्यों की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने तालाब की जल भंडारण क्षमता बढ़ाने और उसके कैचमेंट एरिया को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल संरक्षण से जुड़े सभी कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएं, जिससे क्षेत्र के लोगों को इसका दीर्घकालिक लाभ मिल सके।

सम्बंधित ख़बरें

RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO

बुरहानपुर में किसानों की मेहनत पर चली दराती, अड़गांव में सिरफिरे ने काट फेंके 200 केले के लूंगर; भारी आक्रोश

₹50 हजार देकर सॉल्वर से परीक्षा दिलवाई; बायोमेट्रिक टेस्ट ने खोला BSF भर्ती परीक्षा के सॉल्वर गैंग का राज

20 जून को मनेगा देशव्यापी ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’; पीएम मोदी हुगली से जारी करेंगे 23वीं किस्त के ₹18,800 करोड़

श्रमदान कर लोगों को किया जागरूक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तालाब परिसर में श्रमदान कर जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जल संकट से निपटने के लिए केवल सरकारी योजनाएं पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। यदि समाज और सरकार मिलकर जल संरक्षण के लिए कार्य करें, तो भविष्य में जल संकट की चुनौतियों का प्रभावी समाधान संभव है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपने आसपास के जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण में योगदान देने का आग्रह किया।

जल स्रोतों के पुनर्जीवन पर सरकार का विशेष फोकस

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पूरे मध्य प्रदेश में तालाबों, नदियों, बावड़ियों और अन्य पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। लिंबोदी तालाब भी इस अभियान की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है। इसके जीर्णोद्धार से वर्षा जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा और भूजल स्तर में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें: बुरहानपुर में किसानों की मेहनत पर चली दराती, अड़गांव में सिरफिरे ने काट फेंके 200 केले के लूंगर; भारी आक्रोश

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार का लक्ष्य जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए भविष्य की जल चुनौतियों का स्थायी समाधान तैयार करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्याप्त जल संसाधन सुरक्षित रखे जा सकें।

Cm mohan yadav promotes water conservation through shramdaan limbodi lake indore

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2026 | 09:13 PM

Topics:  

  • Indore News
  • Madhya Pradesh
  • Mohan Yadav
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.