इंदौर में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, पिकअप ने ले ली युवती की जान, सामने आई सीसीटीवी फुटेज- देखें VIDEO
Women Died In Road Accident: देपालपुर रोड पर पिकअप ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
सीसीटीवी फुटेज में युवती को टक्कर मारता पिकअप वाहन (सोर्स- नवभारत)
Indore Road Accident: इंदौर के देपालपुर रोड स्थित पितृ पर्वत के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सार्वजनिक हुआ है। इस हादसे में स्कूटी सवार युवती दिव्यांशी सोलंकी की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, देपालपुर–हातोद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पितृ पर्वत के सामने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मौके पर मचा हड़कंप
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन की पहचान सीसीटीवी के आधार पर की जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, टेलीग्राम से चल रहा था बेटिंग नेटवर्क, एक आरोपी गिरफ्तार
सीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
दतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
रीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
इंदौर: सीसीटीवी में कैद हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना !#mpnews #indore #viral pic.twitter.com/OQ03binxBU — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) May 6, 2026
ये भी पढ़ें : मुंबई से इंदौर आई एअर इंडिया की फ्लाइट में चोरी, फर्नीचर व्यापारी के बैग से कीमती सामान गायब
लापरवाही और तेज रफ्तार पर सवाल
यह हादसा एक बार फिर इंदौर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की गंभीर समस्या को उजागर करता है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें।
