मुंबई से इंदौर आई एअर इंडिया की फ्लाइट में चोरी, फर्नीचर व्यापारी के बैग से कीमती सामान गायब

Indore Airport Baggage Theft: एअर इंडिया की फ्लाइट से सामान चोरी हुआ है। मुंबई से इंदौर आए एक व्यापारी के बैग से कीमती सामान चोरी हो गया है। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
Indore Mumbai Flight Theft Case
एअर इंडिया फ्लाइट, फाइल फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Air India Flight Theft News: इंदौर-मुंबई फ्लाइट में चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने हवाई यात्रियों के सामान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एअर इंडिया की मुंबई से इंदौर आ रही फ्लाइट में एक यात्री के बैग से कीमती सामान गायब हो गया।

जानकारी के मुताबिक, इंदौर निवासी फर्नीचर व्यापारी हिमांशु गुप्ता मुंबई से इंदौर लौट रहे थे। यात्रा के दौरान उन्होंने अपना बैग विमान के लैगेज सेक्शन में रखा था। इंदौर पहुंचने के बाद जब उन्होंने अपना सामान चेक किया, तो बैग से कई महंगी चीजें गायब मिलीं।

महंगी घड़ी और ब्रांडेड परफ्यूम चोरी

चोरी हुए सामान में एक Rado की घड़ी, ब्रांडेड परफ्यूम और लेदर बेल्ट शामिल हैं। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत एरोड्रम थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बैगेज हैंडलिंग या शिफ्टिंग के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैग से सामान चोरी किया गया हो सकता है।

खंगाली जा रही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज

जांच के तहत एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संबंधित स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद हवाई यात्रियों के सामान की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com