इंदौर नायता मुंडला में देर रात हुआ भीषण हादसा, ट्रक की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, साथी घायल
Indore Mixer Truck Bike Accident: इंदौर के नायता मुंडला क्षेत्र में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में सीमेंट मिक्सर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक आकिब खान की मौके पर मौत हो गई
- Reported By: अंशुल मुकाती
पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू कर दी है(फोटो सोर्स - नवभारत )
Indore Mixer Truck Bike Accident: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के नायता मुंडला इलाके में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि मृतक का सिर धड़ से अलग हो गया। पुलिस ने सीमेंट मिक्सर को जप्त कर लिया है
घर लौट रहे थे दोनों युवक
जानकारी के अनुसार मृतक आकिब खान और उसका साथी समीर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नायता मुंडला स्थित एलिजा पब्लिक स्कूल के पास एक गली से तेज रफ्तार में निकले सीमेंट मिक्सर ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर लगते ही समीर दूर जाकर गिरा, जिससे उसे चोटें आईं। वहीं आकिब ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक के पहिए से कुचलने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने की प्रक्रिया तेज, ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ प्रस्ताव को मिली मंजूरी
एमडी ड्रग के खिलाफ पुलिस का अभियान, मंदसौर और रतलाम से ड्रग लाकर कर रहे इंदौर में सप्लाई
सिवनी में बड़ा हादसा: कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की कार दुर्घटनाग्रस्त, टक्कर के बाद लगी आग
उमरिया में परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: बाघ के हमले में बहू की मौत के 20 दिन बाद जेठ का शव फंदे से लटका मिला
हादसा देख दहल उठे लोग
हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर मौजूद लोग यह दृश्य देखकर सिहर उठे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस की मदद से लोगो ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा
पुलिस ने ट्रक किया जब्त
सूचना मिलने पर तेजाजी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल सीमेंट मिक्सर ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले में चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। बताया जा रहा है की जिस जगह हादसा हुआ वहा पहले भी कई हादसे हो चुके है, लेकिन पुलिस ने इस और ध्यान नही दिया
