-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore »
- Indore Fake Gun License Case Anwar Qadri Arrested
इंदौर में फर्जी शस्त्र लाइसेंस का खुलासा, पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी गिरफ्तार, दर्ज हैं 27 से ज्यादा केस
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: प्रीतेश जैन
Anwar Qadri Arrest : इंदौर पुलिस ने पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को गिरफ्तार कर फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क का खुलासा किया। जम्मू-कश्मीर के कठुआ से जारी बताया गया लाइसेंस जांच में फर्जी निकला।

इंदौर पुलिस ने पूर्व पार्षद को किया गिरफ्तार (फोटो सोर्स- नवभारत)
Indore Fake Gun License Case : इंदौर पुलिस ने शहर के कुख्यात अपराधी और पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत को गिरफ्तार कर फर्जी शस्त्र लाइसेंस के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस जांच में आरोपी के पास मिली लाइसेंसी बंदूक का लाइसेंस फर्जी पाया गया।
बताया गया कि यह लाइसेंस जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से जारी होना दर्शाया गया था, लेकिन सत्यापन में दस्तावेज फर्जी निकले। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि फर्जी लाइसेंस किसने बनाए, हथियार कैसे हासिल किए गए और इस रैकेट में कौन-कौन शामिल है।
लंबे समय से फरार था कादरी
सदर बाजार थाना पुलिस के मुताबिक अनवर कादरी लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, बलवा, मारपीट और अन्य गंभीर अपराधों सहित 27 से अधिक मामले दर्ज हैं। उसके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए पहले उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन पहुंची इंदौर हादसे वाली मादा हाथी ‘राजलक्ष्मी’, प्रबंधन बोला- हादसे की वजह लापरवाही थी, हाथी नहीं
गरिमा अभियान: स्कूल-कॉलेजों के बाहर पुलिस की चेकिंग, छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई
सीहोर में आस्था पर गंदे पानी की मार, सीवेज मिले पानी से भगवान शिव का जलाभिषेक करने को मजबूर श्रद्धालु
इंदौर पुलिस बनी फरिश्ता! चलती बाइक से गिरे छात्र को मौके पर दिया CPR, पुलिसकर्मी की तत्परता से बची युवक की जान
मारपीट के मामले की जांच में खुला राज
इंदौर पुलिस के अनुसार फरवरी 2025 में अनवर कादरी पर जावेद खान के घर में लाइसेंसी बंदूक लेकर घुसने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा था। इसी मामले की जांच के दौरान पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस का सत्यापन कराया। जांच में सामने आया कि जिस लाइसेंस के आधार पर बंदूक हासिल की गई थी, वह जम्मू-कश्मीर के कठुआ से जारी दिखाया गया था, लेकिन वह पूरी तरह फर्जी निकला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के साथ धोखाधड़ी और कूटरचना की धाराओं में भी मामला दर्ज कर लिया।
फर्जी लाइसेंस नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जांच अब केवल आरोपी तक सीमित नहीं है। पुलिस यह पता लगा रही है कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस तैयार करने वाला गिरोह कहां सक्रिय है और इस पूरे नेटवर्क में किन लोगों की भूमिका रही है। पुलिस सभी दस्तावेजों और संभावित कड़ियों की गहन जांच कर रही है।
ये भी पढे़ं : उज्जैन पहुंची इंदौर हादसे वाली मादा हाथी ‘राजलक्ष्मी’, प्रबंधन बोला- हादसे की वजह लापरवाही थी, हाथी नहीं
महापौर ने की सख्त कार्रवाई की मांग
इधर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष और सख्त जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अनवर कादरी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और यदि फर्जी लाइसेंस के जरिए हथियार हासिल किए गए हैं तो पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होना चाहिए। उनका कहना है कि इस रैकेट से अन्य लोगों के जुड़े होने की भी आशंका है, इसलिए इसकी तह तक पहुंचना जरूरी है।
Indore fake gun license case anwar qadri arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में फर्जी शस्त्र लाइसेंस का खुलासा, पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी गिरफ्तार, दर्ज हैं 27 से ज्यादा केस
Aug 07, 2026 | 03:36 PMपहले दादा-दादी की हत्या फिर पहुंचा स्कूल…टीचर्स और दोस्तों को भून डाला, 8वीं के छात्र के खूनी खेल का VIDEO
Aug 07, 2026 | 03:28 PMपुणे बना दुनिया का 5वां सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम वाला शहर, साल में 152 घंटे सड़क पर गंवाए
Aug 07, 2026 | 03:22 PMछोटे पर्दे पर जल्द शुरू होगा The Traitors , श्वेता तिवारी से लेकर मल्लिका शेरावत तक फिर शुरू होगा धोखे का खेल
Aug 07, 2026 | 03:16 PMBhojpuri Bawaal: पवन सिंह पर काजल राघवानी का गंभीर आरोप, जानिए सेट पर क्या हुआ था उस दिन
Aug 07, 2026 | 03:16 PMगोंदिया में 64,300 किसानों ने कराया फसल बीमा, आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी
Aug 07, 2026 | 03:14 PMउज्जैन पहुंची इंदौर हादसे वाली मादा हाथी ‘राजलक्ष्मी’, प्रबंधन बोला- हादसे की वजह लापरवाही थी, हाथी नहीं
Aug 07, 2026 | 03:10 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM













