-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore »
- Indore Police Saved Student Life Cpr Bike Accident Rau
इंदौर पुलिस बनी फरिश्ता! चलती बाइक से गिरे छात्र को मौके पर दिया CPR, पुलिसकर्मी की तत्परता से बची युवक की जान
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: प्रीतेश जैन
Indore Police CPR : इंदौर के राऊ क्षेत्र में चलती बाइक से गिरकर बेहोश हुए छात्र की पुलिस जवानों ने मौके पर CPR देकर जान बचाई और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से छात्र सुरक्षित है।

इंदौर में पुलिसकर्मी ने युवक को दिया CPR (फोटो सोर्स- नवभारत)
Indore Police Saved Student Life: इंदौर में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस जवानों ने अपनी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक छात्र की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की। राऊ थाना क्षेत्र में चलती बाइक से गिरकर बेहोश हुए छात्र को पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही सीपीआर (CPR) दिया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर दी गई प्राथमिक चिकित्सा और तुरंत अस्पताल पहुंचाने के कारण छात्र की जान बचाई जा सकी।
घटना राऊ थाना क्षेत्र की है, जहां कांवड़ यात्रा के चलते पुलिस लगातार पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था में जुटी हुई थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे दो छात्रों में से पीछे बैठा छात्र अचानक चलती बाइक से सड़क पर गिर पड़ा। गिरते ही वह बेहोश हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस जवानों ने तुरंत शुरू किया CPR
घटना को देखते ही राऊ थाना के प्रधान आरक्षक बलराम चौहान और राजेंद्र नगर थाना के आरक्षक राहुल बोर्डिया एवं विवेक प्रजापति तुरंत मौके पर पहुंचे। छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए प्रधान आरक्षक बलराम चौहान और राहुल बोर्डिया ने बिना समय गंवाए उसे सीपीआर देना शुरू कर दिया। लगातार प्रयास के बाद छात्र की सांसें सामान्य होने लगीं और उसकी हालत में सुधार दिखाई दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मुरैना में शराब के विवाद के बाद फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
बंडा में नशे ने ले ली मासूम की जान: 3 साल के मासूम पर गिरा शराबी पिता, दम घुटने से हुई मौत
सतना में प्रमोशन की मांग पर पटवारियों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के सामने काले कपड़ों में बनाई मानव श्रृंखला
बुरहानपुर कलेक्टर कार्यालय में सरपंच ने पीया कीटनाशक, पंचायत में भ्रष्टाचार और धमकी के लगाए आरोप
ऑटो से अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस जवानों ने तत्काल एक ऑटो रिक्शा की व्यवस्था की और छात्र को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। चिकित्सकों ने बताया कि यदि समय पर सीपीआर नहीं दिया जाता और अस्पताल पहुंचाने में देरी होती तो छात्र की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।
ये भी पढ़ें : सतना में प्रमोशन की मांग पर पटवारियों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के सामने काले कपड़ों में बनाई मानव श्रृंखला
पुलिस की संवेदनशीलता की हुई सराहना
घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पुलिसकर्मियों की तत्परता और सेवा भावना की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि पुलिस ने केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने का ही नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में जीवन रक्षक की भूमिका निभाने का भी काम किया। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने भी पुलिस जवानों की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस हमेशा आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर रहती है।
Indore police saved student life cpr bike accident rau
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Crispy Carrot-Beetroot Cutlet: सब्जियां खाने में नखरे करता है बच्चा? बनाएं संजीव कपूर की आसान रेसिपी
Aug 07, 2026 | 02:01 PMइंदौर पुलिस बनी फरिश्ता! चलती बाइक से गिरे छात्र को मौके पर दिया CPR, पुलिसकर्मी की तत्परता से बची युवक की जान
Aug 07, 2026 | 02:01 PM8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही स्पाइडर मैन, वीकेंड पर पार कर सकती है 400 करोड़ की कमाई
Aug 07, 2026 | 01:59 PMमां बनने की चाह में हर कदम उठाऊंगी… रिश्तों में कड़वाहट के बीच ज्योति सिंह का बयान, पवन सिंह का हुआ जिक्र
Aug 07, 2026 | 01:55 PMमरीजों की सुरक्षा से समझौता नहीं, अमरावती में डॉक्टरों ने किया बीएचएमएस के एमएमसी पंजीकरण का विरोध
Aug 07, 2026 | 01:55 PMमुरैना में शराब के विवाद के बाद फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
Aug 07, 2026 | 01:46 PMनवभारत संपादकीय: गाड़ी का माइलेज घट रहा है और इंजन में आ रही खराबी? ई-20 पेट्रोल को लेकर SIAM ने जताई चिंता
Aug 07, 2026 | 01:39 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM













