इंदौर क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा, बिल्डर को धमकाने के मामले में हुई गिरफ्तारी
Bishnoi Gang Member Arrested: इंदौर में क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर को गिरफ्तार किया है। आरोपी सचिन ने बिल्डर को धमकी देने के लिए जानकारी उपलब्ध कराई थी।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
आरोपी (फोटो सोर्स- नवभारत)
Indore Lawrence Bishnoi Gang Case: इंदौर क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े धमकी और वसूली के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला शहर के बिल्डर और कारोबारी को धमकी देने से जुड़ा हुआ है।
पुलिस ने आरोपी की पहचान सचिन उर्फ वेद प्रकाश शर्मा, निवासी उज्जैन के रूप में की है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने सहआरोपी राजपाल चंद्रावत की मदद की थी।
हाल ही में गैंग से जुड़ा था आरोपी
पुलिस के मुताबिक सचिन हाल ही में गैंग से जुड़ा था और उसने अवैध लाभ कमाने के लिए कारोबारी विवेक दम्मानी से जुड़ी जानकारी आरोपियों को उपलब्ध कराई थी। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने बिल्डर विवेक दम्मानी को धमकी दी थी और उनके घर के बाहर फायरिंग की साजिश भी रची जा रही थी। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते यह साजिश समय रहते नाकाम कर दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
France Music Festival में खौफनाक हरकत: महिलाओं पर सिरिंज अटैक और रेप से मचा हड़कंप, जश्न बदला दहशत में
नीरव मोदी को लंदन हाई कोर्ट का झटका, 14 साल पुराने मामले में सुनाया फैसला, इस बैंक को चुकाने होंगे 100 करोड़
करोड़ों की जमीन पर कब्जे का विवाद: पुलिसकर्मियों पर हमला, दो जवान घायल
रिश्वत मांगने के आरोप में पटवारी निलंबित, कलेक्टर शिवम वर्मा का बड़ा एक्शन
पहले हो चुकी है 2 गिरफ्तारी
इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें राजपाल चंद्रावत (नागदा निवासी) और सोनू उर्फ रितेश खंगार उर्फ सोलंकी (इंदौर निवासी) शामिल हैं। सोनू की निशानदेही पर ही पुलिस को सचिन की जानकारी मिली थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को साइबर तकनीक और मुखबिर सूचना के आधार पर ट्रेस कर पकड़ा गया। क्राइम ब्रांच की टीम लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए थी।
ये भी पढ़ें :मुनाफे के लिए सेहत से खिलवाड़: फैक्ट्री में गंदगी के बीच बना रहे थे कुल्फी, खाद्य विभाग ने किया सील
एसआईटी कर रही जांच
इंदौर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर में संगठित अपराध और गैंग गतिविधियों पर कार्रवाई के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया है। यह टीम लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मामलों की गहन जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में आगे कई बड़े खुलासे हो सकते हैं और पूरे नेटवर्क को जल्द उजागर किया जाएगा।
