धार रोड पर अनियंत्रित बस ने मारी कार और बाइक को टक्कर, बड़ा हादसा टला, पुलिस ने की बस जप्त

Indore Bus Accident:इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार और बाइक से टकरा गई। लोगो ने चालक पर मोबाइल फोन पर बात करते हुए बस चलाने का आरोप लगाया है ।
A passenger bus damaged a parked car and motorcycle after reportedly going out of control in Indore's Chandan Nagar area, narrowly avoiding a major accident.
चन्दन नगर में बस ने मारी टक्कर (फोटो सोर्स - नवभारत )
Updated on

Indore Passenger Bus Goes Out of Control: इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक कार और बाइक में जा घुसी। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय वाहनों में कोई सवार नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

फोन पर बात करते हुए बस चलाने का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक मोबाइल फोन पर बात करते हुए बस चला रहा था। इसी दौरान उसका वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और बस सीधे सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकरा गई। लोगों का आरोप है कि चालक की लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

मामले को लेकर पुलिस ने अपनी जाँच शुरू कर दी है, पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है जिससे की घटना की सही जानकारी सामने आ सके, फिलहाल पुलिस ने बस जप्त कर ली है।

कार और बाइक को हुआ नुकसान

टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क किनारे खड़ी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पास में खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत चन्दन नगर थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद चंदन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढें:

चालक की तबीयत बिगड़ी

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि हादसे के बाद बस चालक को पकड़ने की कोशिश की गई तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उसका ब्लड प्रेशर बढ़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। इंदौर पुलिस चालक के स्वास्थ्य और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com