Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ग्वालियर में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की पत्रकारों से तीखी नोकझोंक, कहा- हमने बहुत पत्रकार देखे हैं

Pappu Yadav Statement : ग्वालियर में पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार से तीखी नोकझोंक हो गई। उनके बयान के बाद पत्रकारों ने नाराजगी जताई और माहौल कुछ समय के लिए गरमाया।

  • Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 26, 2026 | 11:24 AM

पप्पू यादव (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Pappu Yadav Gwalior Press Conference: ग्वालियर में कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान उस समय हल्का तनावपूर्ण माहौल बन गया जब बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की प्रेसवार्ता में एक स्थानीय पत्रकार से उनकी तीखी बहस हो गई। यह कार्यक्रम कांग्रेस के “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत आयोजित किया गया था।

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के एक निजी रेस्टोरेंट में आयोजित इस प्रेसवार्ता में पप्पू यादव राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रख रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह द्वारा किया गया था। प्रेसवार्ता काफी देर तक चलने के कारण मौजूद पत्रकार सवाल-जवाब शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।

‘हमने बहुत पत्रकार देखे हैं’

इसी दौरान एक स्थानीय पत्रकार ने सांसद पप्पू यादव से संक्षेप में अपनी बात रखने और सवाल-जवाब का दौर शुरू करने का आग्रह किया। इस टिप्पणी पर पप्पू यादव नाराज हो गए और उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आप तय मत करिए, हमने बहुत पत्रकार देखे हैं।” उनके इस बयान के बाद मौके पर मौजूद पत्रकारों के बीच असंतोष का माहौल बन गया। सांसद की इस टिप्पणी के बाद कई पत्रकारों ने आपत्ति जताई और इसे मीडिया के सम्मान के खिलाफ बताया। पत्रकारों का कहना था कि प्रेसवार्ता में सवाल-जवाब का समय पहले से तय प्रक्रिया का हिस्सा होता है और इस तरह की प्रतिक्रिया उचित नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

मुरैना में सड़क किनारे मलबा हटाने को लेकर खूनी संघर्ष, पूर्व पार्षद समेत चार घायल, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

बड़नगर स्टंट विवाद पर शहर काजी की सफाई, बोले- दो अखाड़ों की प्रतिद्वंद्विता थी, भावनाएं आहत करना उद्देश्य नहीं

ग्वालियर में प्रहलाद पटेल का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- संविधान की बात करने वालों का इतिहास देश जानता है

नारियल सप्लाई के नाम पर 7.50 लाख की साइबर ठगी, पन्ना पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

राजनीतिक मुद्दों पर रखी अपनी बात

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई और प्रेस कॉन्फ्रेंस आगे जारी रही। कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखते रहे।

ये भी पढ़ें : बड़नगर स्टंट विवाद पर शहर काजी की सफाई, बोले- दो अखाड़ों की प्रतिद्वंद्विता थी, भावनाएं आहत करना उद्देश्य नहीं

कार्यक्रम के बाद भी नोकझोंक चर्चा का विषय बनी रही

इस पूरे घटनाक्रम की चर्चा प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भी बनी रही। पत्रकारों के बीच इस बयान को लेकर असंतोष देखने को मिला, जबकि राजनीतिक हलकों में भी इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।हालांकि आयोजन के समापन तक स्थिति नियंत्रण में रही, लेकिन इस घटना ने पूरे कार्यक्रम को सुर्खियों में ला दिया।

Pappu yadav gwalior press conference journalist argument news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 11:24 AM

Topics:  

  • Gwalior News
  • Madhya Pradesh News
  • Pappu Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.