Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘वो मेरी गर्लफ्रेंड है…’, ग्वालियर किडनैपिंग केस में नया ट्विस्ट, जीतू तोमर ने वीडियो जारी कर किया बड़ा दावा

Gwalior News: लॉ छात्रा के कथित अपहरण मामले में जीतू तोमर का वीडियो वायरल। खुद को बताया छात्रा का पार्टनर। साथ ही उसने लोगों और पुलिस से उसके परिवार को परेशान नहीं करने की अपील की।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 07, 2026 | 08:35 PM

जीतू तोमर ने जारी किया वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Law Student Abduction Gwalior Case: ग्वालियर में लॉ कॉलेज के बाहर से 17 वर्षीय छात्रा के कथित अपहरण के मामले में घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। आरोपी जीतू तोमर अपने एक सहयोगी के साथ अब भी फरार बताया जा रहा है। यह घटना बुधवार दिनदहाड़े हुई थी, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इसी बीच आरोपी जीतू तोमर और छात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में युवक खुद को जीतू तोमर बताते हुए ग्वालियर का निवासी बता रहा है। साथ ही वह वीडियो में मौजूद छात्रा को अपनी गर्लफ्रेंड बता रहा है।

वीडियो में जीतू तोमर ने क्या कहा?

वीडियो में जीतू तोमर ने दावा किया है कि जिस मामले को अपहरण बताकर दिखाया जा रहा है, वैसी कोई स्थिति नहीं है। उसने कहा कि दोनों पिछले करीब ढाई साल से रिश्ते में हैं और पिछले कुछ समय से उनके बीच गलतफहमियां चल रही थीं। युवक के अनुसार वह छात्रा से मिलने आया था, जिसके बाद दोनों साथ चले गए। वीडियो में उसने यह भी कहा कि वे दोनों अपनी मर्जी से साथ हैं और जल्द ही वापस लौट आएंगे। साथ ही उसने लोगों और पुलिस से उसके परिवार को परेशान नहीं करने की अपील की। वीडियो में छात्रा भी आरोपी के साथ एक कमरे में बैठी दिखाई दे रही है।

सम्बंधित ख़बरें

Bhopal News: सागर गैरे के सैंडविच में निकला कीड़ा, खाद्द विभाग की टीम ने लिए फूड सैंपल; जानें पूरा मामला

‘अंग्रेजी होती राष्ट्रभाषा तो देश में नहीं होती नफरत’, पूर्व IAS नियाज खान का बड़ा बयान; छेड़ी नई बहस

नोटों का ‘कागजी’ खेल, इंदौर में रोड पर मिले 500 की 556 गड्डियां; नोटों के बीच में छिपे रंग-बिरंगे कागज

सिंहस्थ 2028 का मेगा प्लान, भोपाल में हुई हाई लेवल मीटिंग; महानिदेशक समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद

बिना नंबर प्लेट वाली कार से आया था जीतू

यह घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर की है जहां बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे कैंसर पहाड़िया क्षेत्र की बताई जा रही है, जो कम्पू थाना इलाके में आता है। जानकारी के अनुसार लॉ की छात्रा अपनी दोस्त डोली के साथ कॉलेज गेट के बाहर मौजूद थी। तभी बिना नंबर प्लेट वाली बलेनो कार में आरोपी जीतू तोमर अपने एक साथी के साथ मौके पर पहुंचा।

यह भी पढ़ें: पुलिस और जनता के बीच बढ़ेगा विश्वास, पिछले 80 दिनों में लगभग 70 जनसंवाद कार्यक्रम; इन मुद्दों पर खास फोकस

मौके पर मौजूद लोगों ने क्या बताया

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक कार रुकते ही आरोपी युवक छात्रा को जबरदस्ती वाहन की ओर ले गए और उसे कार में बैठाकर भाग निकले। छात्रा की सहेली डोली ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। बताया जा रहा है कि फरार होते समय आरोपी छात्रा का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए और बाद में उसे सड़क पर फेंक दिया, ताकि उससे संपर्क न हो सके। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और शहरभर में नाकाबंदी कर दी गई। हाईवे, टोल नाकों और प्रमुख मार्गों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

Law student abduction jitu tomar video statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2026 | 08:35 PM

Topics:  

  • Gwalior News
  • Madhya Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.