ग्वालियर पुलिस ने 30 घंटे में सुलझाया किडनैपिंग केस, लॉ छात्रा को किया बरामद, आरोपी अवैध पिस्टल के साथ अरेस्ट
Law Student Kidnapping In Gwalior: ग्वालियर में पुलिस ने लॉ कॉलेज की छात्रा के अपहरण की गुत्थी सुलझाई। पुलिस ने 30 घंटे के अंदर छात्रा को बरामद किया। अवैध पिस्टल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
- Written By: प्रीतेश जैन
पीड़ित छात्रा के साथ आरोपी, आरोपी की कार और अवैध पिस्टल (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
Gwalior Crime News: ग्वालियर में लॉ कॉलेज की छात्रा के सनसनीखेज अपहरण के मामले में पुलिस ने 30 घंटे के भीतर छात्रा को सुरक्षित बरामद कर आरोपी दीपू उर्फ जीतू तोमर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस अभियान को ‘ऑपरेशन हॉट परसूट’ नाम दिया था।
घटना 6 मई की है, जब महात्मा गांधी लॉ कॉलेज के पास छात्रा का कथित तौर पर सफेद बलेनो कार में अपहरण कर लिया गया था। छात्रा की मां की शिकायत पर कंपू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले
एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देशन में 20 पुलिस टीमें बनाई गईं। ग्वालियर, झांसी, दतिया, शिवपुरी और कानपुर समेत कई शहरों में 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और तकनीकी निगरानी की गई। आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था और बिना नंबर प्लेट की गाड़ी का इस्तेमाल कर रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
करोड़ों की जमीन पर कब्जे का विवाद: पुलिसकर्मियों पर हमला, दो जवान घायल
रिश्वत मांगने के आरोप में पटवारी निलंबित, कलेक्टर शिवम वर्मा का बड़ा एक्शन
उमरिया में कांग्रेस का महा-संग्राम, SDM के नहीं पहुंचने पर भड़के कार्यकर्ता; कार्यालय का किया घेराव
कफ सिरप फैक्ट्री मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार, STF ने तिरुवनंतपुरम से दबोचा; 27 जून तक रिमांड पर
अवैध पिस्टल भी बरामद
आखिरकार पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के कानपुर और उरई के बीच से पकड़ लिया। उस समय वह छात्रा के साथ बस से लखनऊ से इंदौर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल भी बरामद की है।
ये भी पढ़ें : मंदसौर में बड़ा ट्रेन हादसा टला: पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा, 3 घंटे तक बाधित रहा रेल यातायात
पॉक्सो एक्ट में जेल जा चुका है आरोपी
आरोपी ने गुरुवार दोपहर को एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने युवती को बगल में बैठा रखा था. उसमें उसने बताया कि उसने कोई अपहरण नहीं किया है. युवती से उसका दो साल से संबंध है, लेकिन एक महीने से मिस अंडर स्टेडिंग हो गई थी इसीलिए हम उसे साथ लाए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी छात्रा को धमकाने, पीछा करने और शादी के लिए दबाव बनाने के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत जेल जा चुका था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।
