Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ग्वालियर के चकरायपुरा में संग्राम, क्रिकेट की एक गेंद पर बरसे डंडे; फिर गूंजीं राइफल की गोलियां

Gwalior Firing Case: ग्वालियर के चकरायपुरा में क्रिकेट गेंद के विवाद पर लाइसेंसी राइफल से 2 राउंड फायरिंग, पुलिस ने कल्ला राजावत और बेटे को किया गिरफ्तार, लाइसेंस होगा निरस्त।

  • Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 23, 2026 | 07:00 PM

ग्वालियर फायरिंग केस (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Gwalior Cricket Dispute Turn Into Firing: ग्वालियर के चकरायपुरा गांव में क्रिकेट की एक बॉल ने पूरे गांव में दहशत फैला दी। क्रिकेट खेलने कर दौरान बॉल खेत में चली गई उसे लेने गए युवक से गाली-गलौच हुई, डंडे बरसे और फिर लाइसेंसी राइफल से फायर कर दिए गए।

आबिद खान और उसे बचाने आए भाई आसिम ने छुपकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार कर राइफल जब्त कर ली है। लेकिन गांव वाले चारों आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए।

गेंद मांगने पर भड़का विवाद

दअरसल महाराजपुरा थाना क्षेत्र के चकरायपुरा गांव के मैदान में आबिद खान समेत कुछ युवा क्रिकेट खेल रहे थे। शॉट लगने के बाद गेंद पास में कल्ला राजावत के खेत में चली गई। बॉल लेने आबिद जब खेत पर पहुंचा तो वहां कल्ला राजावत, उसका बेटा राहुल राजावत, अंकित और छोटे मौजूद थे। गेंद मांगने पर चारों ने आबिद से गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर राहुल के पिता कल्ला ने डंडे से आबिद की पिटाई कर दी।

सम्बंधित ख़बरें

15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन; उज्जैन की बेटी हेमलता को मिला ‘एट होम रिसेप्शन’ का निमंत्रण

इंदौर में ‘द टेपेस्ट्री ऑफ जस्टिस’ कॉन्फ्रेंस की शुरुआत; CJI सूर्यकांत और CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल में बीजेपी कार्यालय के सामने सनसनी; 4-5 बदमाशों ने युवक को घेरकर चाकू और रॉड से किया हमला

मुरैना: मरीजों की जगह प्याज ढो रही एम्बुलेंस, दो एम्बुलेंस में भरकर लाई गईं प्याज की बोरियां- देखें VIDEO

पुलिस कार्रवाई के बाद भी संतुष्ट नहीं ग्रामीण

मारपीट देख आबिद का भाई आसिम बीच-बचाव के लिए आया। इसी बीच राहुल घर के अंदर गया और लाइसेंसी राइफल निकाल लाया। उसने दो फायर कर दिए। गोलियों की आवाज सुनते ही आबिद और आसिम ने जान बचाकर वहां से भाग निकले। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी गांव के लोग संतुष्ट नहीं हुए। चकरायपुरा के ग्रामीण एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और मांग की कि इस मामले में चारों आरोपियों राहुल, कल्ला, अंकित और छोटे के खिलाफ जल्द सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

पुलिस ने ग्रामीणों को दिलाया निष्पक्ष जांच का भरोसा

ग्रामीणों का कहना है कि लाइसेंसी हथियार से फायरिंग जैसी घटना को मामूली नहीं माना जा सकता। इस घटना में जान भी जा सकती थी। पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि निष्पक्ष जांच होगी। गिरफ्तार पिता और बेटे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जब्त राइफल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: MP महिला आयोग की जनसुनवाई, सामने आया AI और साइबर अपराधों का खौपनाक चेहरा; ब्लैकमेल करने वाले का कूट भंडाफोड़

फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। लेकिन गांव में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की लाइसेंस की बंदूक का लाइसेंस भी निरस्त कराने की कार्यवाई की जाएगी।

Gwalior cricket ball dispute firing incident chakraypura village

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2026 | 07:00 PM

Topics:  

  • Gwalior News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.