-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Sehore »
- Digvijaya Singh In Sehore Target Rss Chief Mohan Bhagwat And Champat Rai
RSS का रजिस्ट्रेशन नहीं, अयोध्या में भ्रष्टाचार: दिग्विजय सिंह ने मोहन भागवत और चंपत राय पर साधा निशाना
- Reported By: विजेंद्र सिंह राणा | Edited By: सजल रघुवंशी
Digvijaya Singh Statement: सीहोर में दिग्विजय सिंह का आरएसएस पर बड़ा हमला, संगठन के रजिस्ट्रेशन और चंदे पर उठाए सवाल, राम मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय को कहा 'सबसे भ्रष्ट'।

दिग्विजय सिंह (Image- Social Media)
Digvijaya Singh In Sehore: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर तीखा हमला बोला है। सीहोर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में संघ की कार्यप्रणाली, उसके पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) और वित्तीय पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने देश के स्थापित नियमों और कानूनी व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि भारत में किसी भी समिति, संगठन या बड़े आयोजन के लिए पंजीकरण, सदस्यता सूची और बैंक खाता होना अनिवार्य है। उन्होंने आरोप लगाया
कि आरएसएस एक ऐसी संस्था है जिसका कोई आधिकारिक पंजीयन नहीं है। जब संस्था का रजिस्ट्रेशन ही नहीं है, तो वहां जो करोड़ों रुपये का चंदा और पैसा इकट्ठा होता है, वह आखिर जाता कहां है? इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
मोहन भागवत के तर्क पर कसा तंज
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के पुराने बयानों पर कटाक्ष करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि भागवत जी तर्क देते हैं कि वे रजिस्ट्रेशन इसलिए नहीं कराते क्योंकि हिंदू धर्म का कोई पंजीयन नहीं होता। इस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अब आप ही बताइए, हमारा हिंदू धर्म हजारों साल पुराना है, तब रजिस्ट्रेशन कहां होता था? आज के दौर में ये लोग इस तरह के बेतुके तर्क देकर कानूनी जवाबदेही से बच रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सागर की देवरी नगर पालिका में हड़कंप; PIC बैठकों में फर्जी दस्तखत के आरोप में अध्यक्ष नेहा जैन पर केस दर्ज
सीहोर में शासकीय भूमि पर अवैध दीवार का निर्माण रुका, तहसीलदार ने दी सख्त चेतावनी; जानें पूरा मामला
इंदौर में पहली बारिश ने खोली निगम के दावों की पोल,शहर की कई सड़कें बनीं तालाब
ड्रग्स नेटवर्क मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, महिला ड्रग तस्कर से मिली थी जानकारी
चंपत राय को बताया ‘सबसे भ्रष्ट’
दिग्विजय सिंह के निशाने पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी रहे। उन्होंने अयोध्या में चल रहे निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि वहां भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। चंपत राय इस पूरे कार्य के प्रभारी बने हुए हैं, जबकि वे सबसे भ्रष्ट व्यक्ति हैं।
यह भी पढ़ें: ‘पप्पू-चप्पू सब एक लाइन में…’, CM मोहन यादव का कांग्रेस पर अब तक का सबसे तीखा राजनीतिक हमला- देखें VIDEO
वर्तमान राजनैतिक व्यवस्था पर जताई चिंता
देश और प्रदेश की वर्तमान राजनैतिक व प्रशासनिक स्थिति पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने साफ कहा कि उन्होंने अपने दशकों लंबे राजनैतिक जीवन में आज जैसी बदतर हालत और व्यवस्था में इतनी गिरावट पहले कभी नहीं देखी है।
Digvijaya singh in sehore target rss chief mohan bhagwat and champat rai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कोराडी की राख से हांफ रहा उत्तर नागपुर: पूर्व मंत्री नितिन राऊत ने विधानसभा में सरकार को घेरा
Jun 25, 2026 | 03:38 PMसागर की देवरी नगर पालिका में हड़कंप; PIC बैठकों में फर्जी दस्तखत के आरोप में अध्यक्ष नेहा जैन पर केस दर्ज
Jun 25, 2026 | 03:38 PMपुणे मनपा का बिल्डरों पर शिकंजा, 32 गांवों की परियोजनाओं में पानी देना होगा अनिवार्य, शपथ पत्र होंगे सार्वजनिक
Jun 25, 2026 | 03:37 PMनसरापुर कांड: 3 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में 65 साल का भीमराव कांबले दोषी करार, 29 जून को सुनाई जाएगी सजा
Jun 25, 2026 | 03:28 PMगोंदिया-आमगांव मार्ग पर जाम से लोग परेशान, ओवरब्रिज की मांग फिर तेज
Jun 25, 2026 | 03:21 PMकोयले की काली दलाली: लैब रिपोर्ट में असली कोयले को बताया थर्ड क्लास, मुंबई की कंपनी ने WCL को लगा चूना!
Jun 25, 2026 | 03:21 PMबच्चों को गलत बातें सिखाने की कोशिश’; NCERT की किताब में ‘इमरजेंसी’ का इतिहास जुड़ने पर भड़के विजय वडेट्टीवार
Jun 25, 2026 | 03:19 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM













