देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: धमाके से हवा में उछले टीन शेड और मजदूरों के शव, 10 मौतों की आशंका
Many Workers Injured in Factory Blast: देवास स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ है। धमाके के कारण 10 लोगों की मौत की आशंका है, जबकि कई लोग झुलस गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- Written By: प्रीतेश जैन
घटनास्थल की फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Dewas Factory Blast News: मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंककलां क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। मक्सी रोड स्थित फैक्ट्री में करीब सुबह 11:30 बजे जोरदार विस्फोट हुआ, जिसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाका इतना शक्तिशाली था कि फैक्ट्री के टीन शेड हवा में उछल गए और आसपास के मकान तक हिल गए।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में 8 से 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके के बाद फैक्ट्री परिसर में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आसमान में छाया धुएं का गुबार
फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। घटनास्थल से उठता काला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के घरों की खिड़कियां और दीवारें तक कांप उठीं। मजदूरों के शव के टुकड़े हवा में उछलकर 20 से 25 फीट दूर जा गिरे। हादसे के बाद कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
केंद्र ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजना प्रोत्साहन योजना को दी मंजूरी, CM बोले- पैदा होंगे 50 हजार रोजगार
देपालपुर में दर्दनाक घटना: दो सगी बहनों की मौत से हड़कंप, उल्टी के बाद बिगड़ी हालत, जांच में जुटा विभाग
राहुल गांधी मानहानि केस: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई, फैसले पर सभी की नजरें
इंदौर में पानी संकट पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ‘गुमशुदा पानी’ की FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे नेता
राहत और बचाव कार्य जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, दमकल और राहत दल मौके पर पहुंच गए। फैक्ट्री परिसर को खाली कराकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए तत्काल देवास जिला अस्पताल और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। फिलहाल धमाके को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें : देपालपुर में दर्दनाक घटना: दो सगी बहनों की मौत से हड़कंप, उल्टी के बाद बिगड़ी हालत, जांच में जुटा विभाग
धमाके के कारणों का खुलासा नहीं
घटना के बाद फैक्ट्री परिसर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
