China में दर्दनाक हादसा...पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO

China Fireworks Factory Explosion: चीन के हुनान प्रांत में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके ने 21 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जांच के कड़े आदेश दिए हैं।
Explosion at China fireworks factory
चीन में पटाखा फैक्ट्री में धमाका (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Explosion at China Fireworks Factory: चीन से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां चीन के हुनान प्रांत में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें कम से 21 लोगों की मौत होने का बात कही जा रही है। जबकि 61 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया है। राहत बचाव अभियान जारी है।

जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर 500 से अधिक बचाव कर्मियों को तैनात है और खतरे वाले इलाकों से लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि धमाका इतना बड़ा था कि  फैक्ट्री के 3 किलोमीटर के दायरे तक प्रभावित हुआ है। बचाव कर्मी इन इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से निकालकर अस्थायी कैंपों में शिफ्ट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो वायरल

चीन की सरकार मीडिया के मुताबिक, धमाका पटाखों के उत्पादन के एक प्रमुख केंद्र में से एक लियुयांग में स्थित 'हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिस्प्ले कंपनी' की एक वर्कशॉप में हुआ है। चीन के सोशल मीडिया पर घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिनमें फैक्ट्री से सफेद धुएं के घने बादल उठते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि आप-पास के गांवों में धरों के दरवाजें और खिड़कियां टूट गई। हादसे के बाद सड़कों पर मलबा आ गया। जिसमें बड़े-बड़े पत्थर भी शामिल थे। हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके चलते कई ग्रामीणों ने सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को खाली कर दिया।

शी जिनपिंग ने दिए जांच के आदेश

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घटना को लेकर दुख जताया है। उन्होंने इस हादसे की तत्काल उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे हादसे के बाद  लापता लोगों का पता लगाए और घायलों के इलाज के प्रयासों को तेज करें।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, शी जिनपिंग ने प्रमुख उद्योगों में जोखिम की जांच और खतरों पर नियंत्रण को और अधिक सख्त बनाने के साथ-साथ लोगों की जान और माल की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक सुरक्षा प्रबंधन में सुधार करने के भी आदेश दिए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com