Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र

Vidisha Heavy Rain: विदिशा में बारिश का रौद्र रूप, गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी, स्थानीय लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर छात्राओं को निकाला सुरक्षित, ड्रेनेज सिस्टम फेल।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 02, 2026 | 07:00 PM

विदिशा में भारी बारिश के कारण जलभराव (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Heavy Waterlogging In Vidisha: विदिशा शहर में आज मौसम ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि कुछ ही घंटों की बारिश ने प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी दोपहर बाद आसमान में अचानक घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते दिन में ही रात जैसा नजारा हो गया।

इसके बाद कड़कड़ाती बिजली और बादलों की भीषण गर्जना के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश कई घंटों तक लगातार बरसती रही। इस भयानक बारिश के चलते पूरा शहर जलमग्न हो गया और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया

​स्कूल के पास बना समंदर, मची अफरा-तफरी

​बारिश का सबसे खौफनाक और परेशान करने वाला मंजर शहर के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के पास देखने को मिला। मात्र कुछ घंटों की तेज बारिश से स्कूल के मुख्य मार्ग और आसपास के इलाके में कमर तक पानी भर गया जब स्कूल की छुट्टी हुई, तो छात्राएं परिसर के बाहर का नजारा देखकर सहम गईं। चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा था और बाढ़ जैसी स्थिति बन चुकी थी।

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे

सागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू

बरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर

गहरी नींद में सो रहा सीहोर प्रशासन: भैरुंदा स्टेट हाईवे पर 7 घंटे से महाजाम; एंबुलेंस फंसी ‘जनता बेहाल’

​जान जोखिम में डालकर निकाले गए बच्चे

​सड़क पर पानी का बहाव इतना तेज था कि छात्राओं के लिए पैदल निकलना नामुमकिन हो गया। कई साइकिलें और दोपहिया वाहन पानी के तेज करंट में डगमगाने लगे। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय नागरिक, राहगीर और स्कूल का स्टाफ तुरंत मदद के लिए आगे आया बताया जा रहा है कि पानी का स्तर इतनी तेजी से बढ़ा कि बच्चियों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। स्थानीय युवाओं ने घुटनों और कमर तक भरे पानी में घुसकर, एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मानव श्रृंखला बनाई और छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला।

​ड्रेनेज सिस्टम फेल, प्रशासन पर उठे सवाल

​इस अचानक आई आफत ने नगर पालिका के ड्रेनेज सिस्टम की सफाई के दावों की हवा निकाल दी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर साल मानसून से पहले नालों की सफाई का दावा किया जाता है, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस है।

यह भी पढ़ें: इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे

गर्ल्स स्कूल जैसे संवेदनशील क्षेत्र में जलभराव की इस गंभीर स्थिति को लेकर लोगों में जिला प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने भविष्य के लिए एक बड़ा सबक जरूर दे दिया है।

Vidisha heavy rain deep waterlogging near girls school students rescued

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 07:00 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.