दतिया पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पीताम्बरा पीठ में मां बगलामुखी के किए दर्शन
Pitambara Peeth Darshan: UP के CM योगी आदित्यनाथ दतिया पहुंचे। उन्होंने पीताम्बरा पीठ में मां बगलामुखी के दर्शन किए और वानखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
दतिया पहुंचे सीएम योगी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Yogi Adityanath Datia Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष विमान से दतिया एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री सीधे पीताम्बरा पीठ पहुंचे, जहां मंदिर प्रशासन और पुजारियों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
सीएम योगी ने किए मां बगलामुखी के दर्शन
पीताम्बरा पीठ में योगी आदित्यनाथ ने मां बगलामुखी की विशेष पूजा-अर्चना की और राष्ट्र की उन्नति, सामाजिक सद्भाव तथा नागरिकों के कल्याण की प्रार्थना की। उनकी यात्रा को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही भी नियंत्रित रखी गई।
सम्बंधित ख़बरें
MP के रेलवे स्टेशनों पर अब ‘ड्राइव-इन सिनेमा’ का रोमांच, अमृत भारत योजना से बदलेगी 15 स्टेशनों की तस्वीर
उज्जैन: खेत की रखवाली कर रही महिला से मासूम बेटे के सामने दुष्कर्म, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
विकसित भारत @2047 का रोडमैप: MP में UIMR बनेगा विकास का नया केंद्र, 16000 वर्ग किमी से होगी नए युग की शुरुआत
नर्मदापुरम में शुरू होने का इंतजार कर रहे मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक, डॉक्टर और स्टाफ की कमी बनी बाधा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा पीठ में मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद वानखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर ललितपुर के लिए रवाना हुए।#YogiAdityanath #Datia… pic.twitter.com/esncNiRTpw — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) June 20, 2026
भगवान शिव का किया जलाभिषेक
पीताम्बरा पीठ में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाभारतकालीन माने जाने वाले वानखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उन्होंने मंदिर में पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश तथा देश की खुशहाली की कामना की।
ये भी पढ़ें : उज्जैन: खेत की रखवाली कर रही महिला से मासूम बेटे के सामने दुष्कर्म, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
ललितपुर के लिए रवाना हुए सीएम योगी
धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के ललितपुर के लिए रवाना हो गए। उनके दौरे को लेकर दतिया में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी तरह मुस्तैद रहीं। मुख्यमंत्री के आगमन से पीताम्बरा पीठ और वानखंडेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
