दतिया उपचुनाव: मुकेश नायक का भाजपा सरकार पर हमला, किसान, युवा और महंगाई के मुद्दे पर घेरा
MP Political News : दतिया उपचुनाव में कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने किसान, युवा और महंगाई को चुनावी मुद्दा बताते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
मुकेश नायक और अन्य कांग्रेस नेता (फोटो सोर्स- नवभारत)
Datia By Election: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। दतिया में आयोजित पत्रकार वार्ता में मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने कहा कि यह उपचुनाव सिर्फ एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं है, बल्कि प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर जनता का जनमत है।
मुकेश नायक ने कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में दतिया की जनता ने कांग्रेस को पांच वर्षों के लिए जनादेश दिया था। न्यायालय के आदेश के बाद सीट रिक्त होने से उपचुनाव की स्थिति बनी है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता अपने पहले दिए गए जनादेश को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देगी।
जनसमस्याओं को अनदेखा कर रही सरकार
उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, प्रशासनिक अव्यवस्था और जनसमस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। नायक ने कहा कि दतिया की जनता इस उपचुनाव में लोकतांत्रिक तरीके से सरकार की नीतियों का जवाब देगी। कांग्रेस नेता ने किसानों की समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताते हुए कहा कि किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है और कालाबाजारी रोकने में सरकार प्रभावी कदम नहीं उठा पा रही है। उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सहित किसानों से जुड़े कई मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में पानी के लिए मचा त्राहिमाम! कांग्रेस का प्रशासन को अल्टीमेटम, बड़े जनआंदोलन की दी चेतावनी
वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमले का मामला,मुख्य आरोपी की तलाश जारी
उज्जैन में रंगदारी मांगने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार, जुलूस निकालकर अपराधियों को दिया संदेश
चंदननगर में बुजुर्ग हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, मृतक के भतीजे ने की थी हत्या
महंगाई और बेरोजगारी पर भी साधा निशाना
मुकेश नायक ने महंगाई को लेकर कहा कि पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से आम और मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट प्रभावित हुआ है। उन्होंने युवाओं के मुद्दे पर कहा कि प्रदेश में लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और सरकार इस समस्या के समाधान में असफल रही है।
ये भी पढ़ें : मुरैना : ऑनलाइन गेम में ढाई लाख हारने के बाद रची खुद के अपहरण की साजिश, होटल में बैठकर परिवार से मांगी फिरौती
कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में हुई पत्रकार वार्ता
पत्रकार वार्ता में पूर्व प्रवक्ता स्वदेश शर्मा, राहुल राज, अपूर्व भारद्वाज, अभिनव बरोलिया, इरफान खान और प्रदेश प्रवक्ता अंबिका शर्मा सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस ने उपचुनाव में किसान, युवा और महंगाई जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की रणनीति तैयार की है।
