दतिया उपचुनाव: ‘नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ भाजपा के भीतर नाराजगी..’, कांग्रेस नेता घनश्याम सिंह ने किया बड़ा दावा
Ghanshyam Singh Big Statement: दतिया उपचुनाव को लेकर मोटल होटल में कांग्रेस की बड़ी बैठक, एकजुटता का दावा कर भाजपा के खिलाफ रणनीति बनाई, प्रत्याशी चयन पर टिकीं सबकी निगाहें।
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
घनश्याम सिंह (सोर्स- नवभारत लाइव)
Datia By Election Congress Prepration: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। दतिया के मोटल होटल में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें पूर्व मंत्री पीपी शर्मा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में संगठन की रणनीति चुनावी तैयारियों और संभावित उम्मीदवार को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता घनश्याम सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया कि पार्टी जिस भी उम्मीदवार को टिकट देगी सभी नेता और कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ उसका समर्थन करेंगे।
दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। मोटल होटल में आयोजित बैठक में जिले और प्रदेश स्तर के नेताओं ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देना रहा।
कांग्रेस में टिकट को लेकर किसी प्रकार का मतभेद नहीं- घनश्याम सिंह
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता घनश्याम सिंह ने कहा कि कांग्रेस में टिकट को लेकर किसी प्रकार का मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि होगा और जिसे भी अधिकृत प्रत्याशी बनाया जाएगा सभी नेता और कार्यकर्ता उसके साथ मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य दतिया उपचुनाव में जीत दर्ज करना है और इसके लिए संगठन पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगा।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश, हवा और वाइल्ड लाइफ का रियल फील, इंदौर जू का अत्याधुनिक थिएटर तैयार
EXCLUSIVE: मां बगलामुखी मंदिर में अवैध वसूली और चढ़ावे पर विवाद, मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कही बड़ी बात
दतिया उपचुनाव: ‘पूरी ताकत से लड़ेंगे चुनाव’, कांग्रेस ने की रणनीति बैठक; पीसी शर्मा ने कही बड़ी बात
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ भाजपा के भीतर नाराजगी- घनश्याम सिंह
पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर घनश्याम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के भीतर ही उनके प्रति नाराजगी है और मतदाताओं में भी असंतोष दिखाई दे रहा है। उन्होंने दावा किया कि यदि भाजपा डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट बदलती है तो पार्टी को ओबीसी वर्ग से उम्मीदवार उतारना चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि यह भाजपा का आंतरिक मामला है जबकि कांग्रेस पूरी तरह अपने संगठन और चुनावी तैयारियों पर फोकस कर रही है।
यह भी पढ़ें: बारिश, हवा और वाइल्ड लाइफ का रियल फील, इंदौर जू का अत्याधुनिक थिएटर तैयार
दतिया उपचुनाव को लेकर एक्टिव हुई कांग्रेस पार्टी
दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस लगातार बैठकों और संगठनात्मक गतिविधियों के जरिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुटी है। पार्टी नेतृत्व एकजुटता का संदेश देने की कोशिश कर रहा है वहीं टिकट को लेकर अंतिम निर्णय का इंतजार भी जारी है। आने वाले दिनों में कांग्रेस और भाजपा दोनों की चुनावी रणनीतियां और उम्मीदवारों के नाम दतिया की राजनीति को नई दिशा दे सकते हैं।
