EXCLUSIVE: मां बगलामुखी मंदिर में अवैध वसूली और चढ़ावे पर विवाद, मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कही बड़ी बात
Dharmendra Lodhi Interview: नलखेड़ा मां बगलामुखी मंदिर में नकली रसीदें छपवाकर अवैध वसूली, धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने बैठाई हाई-लेवल जांच, 7 दिन में मांगी कड़े विलेख की रिपोर्ट।
- Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
मंत्री धर्मेंद्र लोधी (सोर्स- नवभारत लाइव)
Baglamukhi Temple Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में कथित चंदा और वीआईपी दर्शन वसूली विवाद की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि अब मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर से भी चढ़ावे और अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद सरकार हरकत में आ गई है। शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और सात दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।
इस पूरे मामले में नवभारत ने प्रदेश के धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी से सीधी बातचीत की। मंत्री ने बताया कि मंदिर के बाहर कुछ असामाजिक तत्व मंदिर के नाम से नकली रसीदें छपवाकर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली कर रहे थे। इन लोगों का अधिकृत मंदिर प्रबंधन समिति से कोई संबंध नहीं है।
मामले को लेकर बनाई गई जांच समिति
धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि शिकायत मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच समिति का गठन कर दिया गया है। समिति को 7 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में जाम से एक्शन मोड में प्रशासन, मुसाखेड़ी ओव्हरब्रिज पर पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा
दतिया उपचुनाव: ‘नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ भाजपा के भीतर नाराजगी..’, कांग्रेस नेता घनश्याम सिंह ने किया बड़ा दावा
बारिश, हवा और वाइल्ड लाइफ का रियल फील, इंदौर जू का अत्याधुनिक थिएटर तैयार
दतिया उपचुनाव: ‘पूरी ताकत से लड़ेंगे चुनाव’, कांग्रेस ने की रणनीति बैठक; पीसी शर्मा ने कही बड़ी बात
भगवान के नाम पर ठगी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा- धर्मेंद्र लोधी
मंत्री ने स्पष्ट कहा कि भगवान के नाम पर ठगी और अवैध वसूली करने वाले ऐसे कालनेमियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक शिकायतों के अनुसार, मंदिर परिसर के बाहर एक गैर-अधिकृत समूह द्वारा मंदिर के नाम से समानांतर तरीके से दान और चढ़ावा लेने, नकली रसीदें जारी करने तथा सोना-चांदी सहित अन्य चढ़ावे के संग्रह को लेकर सवाल उठाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव: ‘पूरी ताकत से लड़ेंगे चुनाव’, कांग्रेस ने की रणनीति बैठक; पीसी शर्मा ने कही बड़ी बात
इन्हीं आरोपों की जांच के लिए प्रशासन ने समिति गठित की है, जो रसीद पुस्तिकाओं, वित्तीय रिकॉर्ड और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच करेगी। अब सभी की निगाहें जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे यह साफ होगा कि अवैध वसूली और चढ़ावे के कथित गड़बड़ी मामले में किन लोगों की भूमिका रही और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।
