Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दतिया उपचुनाव: ‘पूरी ताकत से लड़ेंगे चुनाव’, कांग्रेस ने की रणनीति बैठक; पीसी शर्मा ने कही बड़ी बात

PC Sharma Statement: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। दतिया में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

  • Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 08, 2026 | 03:53 PM

पीसी शर्मा (सोर्स- नवभारत लाइव)

Follow Us
Follow Us:

Datia By Election Congress Meeting: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। दतिया में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया।

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। दतिया के मोटल होटल में आयोजित कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति से अवगत कराना रहा।

संगठन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रही बैठक- पीसी शर्मा

बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि यह बैठक संगठन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ दतिया उपचुनाव लड़ेगी। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। जिससे चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला

MP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

दमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार

‘ट्रेन बाद में चलाऊंगा पहले समोसे खाऊंगा’, लोको पायलट ने समोसे के लिए ब्रिज पर रोकी डेमू ट्रेन- VIDEO

टिकट का फैसला पार्टी आलाकमान करेगी- पीसी शर्मा

जब पीसी शर्मा से कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर चल रहे मंथन पर सवाल पूछा गया तो पीसी शर्मा ने कहा कि टिकट का फैसला पार्टी आलाकमान करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिसे भी कांग्रेस उम्मीदवार बनाया जाएगा, पूरा संगठन उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़कर जीत हासिल करने का प्रयास करेगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इस उपचुनाव में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को हराएगी।

राम मंदिर चंदा चोरी पर क्या बोले पीसी शर्मा

राम मंदिर को लेकर चंदा चोरी के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में पीसी शर्मा ने कहा कि उन्होंने स्वयं राम मंदिर निर्माण के लिए 11 हजार रुपये का सहयोग दिया था। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार की अनियमितता की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: ‘सड़क बनेगी या सांस थमेगी’, रोड की मांग को लेकर युवक की सांसद कार्यालय तक दंडवत यात्रा, अन्न-जल त्यागा

दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस लगातार संगठन को सक्रिय करने में जुटी है। ऐसे में पार्टी की यह बैठक आगामी चुनाव की रणनीति और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने के लिहाज से अहम मानी जा रही है। अब सभी की नजर कांग्रेस के प्रत्याशी की घोषणा पर टिकी हुई है जिसके बाद दतिया का चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प होने की संभावना है।

Datia by election congress strategy meeting pc sharma statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 03:53 PM

Topics:  

  • Datia By Election
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.