Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दतिया उपचुनाव: प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह बोले- संविधान को बचाने के लिए हमें जिताएं

Datia By Election: दतिया उपचुनाव प्रचार में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने संविधान बचाने के लिए कांग्रेस को जिताने की अपील की। उन्होंने वोटरों से तीसरी पार्टी को वोट न देने की अपील भी की।

  • Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 23, 2026 | 08:17 AM

चुनाव प्रचार करते घनश्याम सिंह (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Congress Ghanshyam Singh Election Campaign: दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बुधवार को पलोथर, जिगना सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस को मजबूत करना जरूरी है।

घनश्याम सिंह ने पलोथर, जिगना और आसपास के गांवों में पदयात्रा कर ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

भाजपा पर लगाया संविधान विरोधी एजेंडे का आरोप

सभा को संबोधित करते हुए घनश्याम सिंह ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की चर्चा हो। उनका आरोप था कि भाजपा का एजेंडा संविधान को कमजोर करना है। उन्होंने कहा कि संविधान ने सभी वर्गों को समान अधिकार दिए हैं और इसकी रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि अगर संविधान को सुरक्षित रखना है तो कांग्रेस को जिताना होगा।

सम्बंधित ख़बरें

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में नागपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, राजभवन के सामने पुलिस से धक्का-मुक्की

सिवनी में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा: नाले में बहने से 4 वर्षीय मासूम की मौत, बेटे के बचाने के लिए मां भी कूदी

ड्रग केस में जांच तेज: सोशल मीडिया इन्फुलेंसर से 6 घंटे पूछताछ, एमडी ड्रग्स और सट्टा कनेक्शन की भी पड़ताल

MP Weather Update: 3 स्ट्रॉन्ग सिस्टम से लगातार हो रही बारिश, अगले 24 घंटे बेहद भारी, 17 जिलों में अलर्ट

तीसरी पार्टी को वोट न देने की अपील

कांग्रेस प्रत्याशी ने मतदाताओं से तीसरी पार्टी के उम्मीदवारों को वोट न देने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि ऐसे उम्मीदवार केवल वोट काटने के लिए चुनाव मैदान में उतरते हैं और इससे विपक्षी मतों का बंटवारा होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस के पक्ष में एकजुट मतदान जरूरी है।

अवधेश नायक ने बताया परखा हुआ जनसेवक

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक ने कहा कि घनश्याम सिंह क्षेत्र के पुराने और परखे हुए जनसेवक हैं। उन्होंने वर्षों तक जनता के बीच रहकर काम किया है और क्षेत्र की समस्याओं को अच्छी तरह समझते हैं। नायक ने कहा कि कांग्रेस विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ रही है।

ये भी पढे़ं : सिवनी में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा: नाले में बहने से 4 वर्षीय मासूम की मौत, बेटे के बचाने के लिए मां भी कूदी

बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जनसंपर्क अभियान के दौरान घनश्याम सिंह ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया और कई स्थानों पर समर्थन का भरोसा भी दिलाया।

Datia by election ghanshyam singh asks voters to support congress save constitution

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 08:17 AM

Topics:  

  • Congress
  • Datia By Election
  • Datia News
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.