राजेन्द्र नगर थाना (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया) 
इंदौर

ड्रग केस में जांच तेज: सोशल मीडिया इन्फुलेंसर से 6 घंटे पूछताछ, एमडी ड्रग्स और सट्टा कनेक्शन की भी पड़ताल

Indore Drug Case: इंदौर के राजेन्द्र नगर थाने में दर्ज ड्रग केस मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फुलेंसर रवि चौधरी से भी पूछताछ की है, रवि चौधरी और नाना पटवारी के कनेक्शन की पुलिस जाँच कर रही है।

अंशुल मुकाती

Indore Nana Patwari Case: बहुचर्चित नाना पटवारी मामले में इंदौर पुलिस लगातार नए इनपुट के आधार पर जांच का दायरा बढ़ा रही है। अब इस मामले में सोशल मीडिया इन्फुलेंसर रवि चौधरी से करीब छह घंटे तक पूछताछ की गई। उन्हें राजेंद्र नगर थाने की ओर से नोटिस जारी कर बुलाया गया था, जबकि विस्तृत पूछताछ एसीपी कार्यालय में हुई।

नाना पटवारी से जुड़े इनपुट पर फोकस

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रवि चौधरी से नाना पटवारी के साथ उनके संपर्क, मुलाकातों और अन्य लोगों से संबंधों को लेकर कई सवाल पूछे गए। जांच एजेंसियां नाना पटवारी से जुड़े सभी लोगों की भूमिका और उनके नेटवर्क को समझने की कोशिश कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि अब तक मिले इनपुट के आधार पर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिनकी पुष्टि की जा रही है।

एमडी ड्रग्स और ऑनलाइन सट्टा कनेक्शन की जांच

जांच केवल नाना पटवारी तक सीमित नहीं है। पुलिस एमडी ड्रग्स और ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े संभावित कनेक्शन की भी गहन पड़ताल कर रही है। हाल ही में ऑनलाइन सट्टा गिरोह से जुड़े आरोपी मानव गंगवानी की गिरफ्तारी और उससे मिली जानकारी के बाद जांच को नई दिशा मिली है। अधिकारियों का मानना है कि कई कड़ियां आपस में जुड़ी हो सकती हैं।

तकनीकी साक्ष्यों पर पुलिस की नजर

राजेन्द्र नगर थाना पुलिस डिजिटल डेटा, कॉल डिटेल, वित्तीय लेन-देन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। जिन लोगों के नाम जांच में सामने आ रहे हैं, उन्हें नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी तरह तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढें:

जल्द हो सकते हैं नए खुलासे

इंदौर पुलिस का कहना है कि जांच अभी शुरुआती लेकिन महत्वपूर्ण चरण में है। लगातार सामने आ रहे तथ्यों के आधार पर आने वाले दिनों में इस मामले में नए खुलासे और कुछ अन्य लोगों से पूछताछ या कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हैं।

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत

Explainer: बंगाल में क्यों गरमाई फिश पॉलिटिक्स? जानिए बंगाली अस्मिता, मछली का कनेक्शन और पूरे विवाद की वजह